{"_id":"599b14e04f1c1b7d798b489d","slug":"old-man-dead-due-to-accident-by-school-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बस ने बुजुर्ग को कुचला, मौके पर हुई मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल बस ने बुजुर्ग को कुचला, मौके पर हुई मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 22 Aug 2017 09:38 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज रफ्तार स्कूल बस ने सोमवार सुबह एक बुजुर्ग को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के वक्त बुजुर्ग दूध लेने जाने के लिए पैदल सोसायटी से बाहर निकले थे। स्कूल बस बच्चों को लेने जा रही थी। हादसे के बाद थाना सेक्टर-24 पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, हादसा सेक्टर-53 स्थित कंचनजंघा सोसायटी के पास सुबह करीब 6:30 बजे हुआ था। सोसायटी में रहने वाले विपिन वर्मा (67) हादसे के वक्त पैदल मदर डेयरी बूथ से दूध लेने जा रहे थे। सोसायटी से थोड़ी दूरी पर डिवाइडर पार करते वक्त वसुंधरा दिल्ली स्थित एवरग्रीन पब्लिक स्कूल की बस ने उन्हें कुचल दिया।
विज्ञापन
हादसे के वक्त वहां मौजूद पीसीआर ने मौके से ही त्रिलोकपुरी दिल्ली निवासी बस चालक राजेश को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही घायल बुजुर्ग को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार हादसे के वक्त बस चालक सेक्टर-61 में पहले रूट के बच्चों को लेने जा रहा था। पुलिस का दावा है कि बस पूरी खाली थी।
विज्ञापन