फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   old man became victim of pick-pocketing

बच्चों ने खेल-खेल में कर दिया ऐसा कारनामा कि...

Tue, 11 Feb 2014 12:00 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 11 Feb 2014 12:00 PM IST
विज्ञापन
old man became victim of pick-pocketing

बस स्टैंड पर शनिवार को आठ वर्षीय एक बच्चे ने बुजुर्ग की जेब से 50 हजार रुपये निकाल लिए। उसे बस स्टैंड चौकी पुलिस को सौंप दिया गया।

विज्ञापन


शनिवार देर रात बच्चे को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के बाद उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

शनिवार को तिगरा निवासी महिपाल गुर्जर एक महिला के साथ बस से उतरकर जा रहे थे। बस स्टैंड पर ही खेलते हुए कुछ बच्चे उनके पास जा पहुंचे।

उनमें से एक ने बुजुर्ग के कुर्ते में रखे पचास हजार रुपये निकाल लिए। बच्चे को पैसे निकालते हुए पीछे खड़ी महिला ने देख लिया।

महिला के शोर मचाने पर बाकी बच्चे भाग खड़े हुए, जबकि वह पकड़ा गया। हैरानी की बात रही कि बच्चे की जब तलाशी ली गई तो उसके पास रुपये नहीं मिले।

चोरी की सूचना मिलने पर बस स्टैंड चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने भी बच्चे से पूछताछ की, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया।

काफी पूछताछ के बाद देर शाम बच्चे को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed