फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Office boy rapes a minor girl in ghaziabad.

कोचिंग सेंटर के ऑफिस ब्वाय ने किया रेप

Fri, 21 Nov 2014 10:18 PM IST
Updated Fri, 21 Nov 2014 10:18 PM IST
विज्ञापन
Office boy rapes a minor girl in ghaziabad.

गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर-1 के कोचिंग सेंटर में काम करने वाले ऑफिस ब्वाय ने बिल्डिंग में ही रहने वाले सिक्योरिटी गार्ड की नाबालिग बेटी से बृहस्पतिवार शाम दुष्कर्म किया। विरोध पर ऑफिस ब्वॉय ने उसके हाथ और गर्दन पर चाकू मार दिया।

विज्ञापन


किशोरी ने पिता के लौटने पर उन्हें सारी बात बताई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। किशोरी को पास के ही निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन


विजय नगर निवासी राजू वैशाली सेक्टर-1 स्थित  एक कोचिंग सेंटर में ऑफिस ब्वॉय है। कोचिंग सेंटर की बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर बने एक कमरे में किशोरी(13) अपने पिता के साथ रहती है। उसके पिता पास ही एक बिल्डिंग में सिक्योरिटी गार्ड हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह सिक्योरिटी गार्ड ड्यूटी पर था। शाम करीब चार बजे राजू किशोरी को अकेला पाकर उसके कमरे में आ धमका और जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने किशोरी की गर्दन और बाजू में चाकू मार दिया।

इसके बाद घायल किशोरी से रेप किया। ड्यूटी से लौटे पिता ने बेटी को लहूलुहान देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। फिर किशोरी को अस्पताल लेकर पहुंचे। उपचार के बाद शुक्रवार सुबह उसे छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराने के बाद राजू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

सुनसान जगह ले जाकर किशोरी से रेप

Office boy rapes a minor girl in ghaziabad.

किशोरी ने बताया कि राजू ने पहले उसके हाथ और गरदन पर चाकू से वार किया। इसके बाद गले पर चाकू लगा दिया। धमकी दी कि अगर शोर मचाया तो चाकू पेट में घोंप देगा। इसके बाद वह चाकू लेकर भाग गया। पुलिस ने चाकू भी बरामद कर लिया है।


गाजियाबाद के ही साहिबाबाद ‌स्थित कड़कड़ मॉडल गांव में भी नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर सुनसान जगह ले जाकर रेप किया। घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को रोते हुए घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

एसएचओ लिंक रोड राशिद अली ने बताया कि कड़कड़ गांव निवासी युवक राकेश राय पास ही रहने वाली एक 12 साल की लड़की को पास के प्लॉट में ले गया। वहां उससे रेप किया। आरोपी एक फैक्ट्री में काम करता है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed