{"_id":"57e565664f1c1b3276a82186","slug":"offer-credit-in-the-name-of-the-swindle-the-magic-pen-canceled-czech-cashed","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज दिलाने के नाम पर ठगी, मैजिक पेन से कैंसल किया चेक भुनाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कर्ज दिलाने के नाम पर ठगी, मैजिक पेन से कैंसल किया चेक भुनाया
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 24 Sep 2016 09:48 AM IST
विज्ञापन
Fraud
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस लाख रुपये का कर्ज दिलाने का झांसा देकर बदमाशों ने डीजे संचालक से 2.25 लाख रुपये ठग लिए। बदमाश बैंक प्रतिनिधि बन मैजिक पेन से कैंसल कराकर चेक ले लिए और पीड़ित के खाते से 2.25 लाख रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
पीड़ित ने एसएसपी और एसपी से शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। सेक्टर गामा-2 निवासी प्रमोद कुमार शर्मा डीजे चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है।
बाजार में डीजे के नए सिस्टम आ जाने के कारण उसके सिस्टम की डिमांड कम हो गई थी। वह नया सिस्टम लाना चाहता था। उसने गूगल पर सर्च किया और एक नामी बैंक की वेबसाइट पर लोन के लिए आवेदन किया।
विज्ञापन
9 अगस्त को उसके मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने उससे कहा कि उसका प्रतिनिधि उनसे आकर संपर्क कर लेगा। 9 सितंबर को कॉल कर एक व्यक्ति प्रमोद के पास आया और उसने कुछ दस्तावेज की मांग की।
विज्ञापन
इसके अलावा उसने कहा कि दस लाख रुपये लोन लेने के लिए कम से कम 25 फीसदी उसके खाते में होने चाहिए। आरोपी नेे झांसा देकर 2.47 लाख रुपये प्रमोद से उसके अकाउंट में जमा करा लिए।
इसके बाद आरोपी ने उससे कैंसल चेक की मांग की। पीड़ित ने उसे चार कैंसिल चेक दे दिए। आरोपी ने यह चेक मैजिक पेंसिल से कैंसल कराए और इसी चेक से पीड़ित के खाते से 2.25 लाख रुपये निकाल लिए।