फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   nurse was tried to rape in anti drug hospital inghaziabad

नशा मुक्ति केंद्र के वॉशरूम में घुस कर नर्स से रेप की कोशिश

Sun, 26 Jun 2016 01:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 26 Jun 2016 01:41 PM IST
विज्ञापन
nurse was tried to rape in anti drug hospital inghaziabad
- फोटो : अमर उजाला

नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती एक नशेड़ी ने नर्स के साथ रेप की कोशिश की। शिकायत पर कविनगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी का नाम राजू है और वह मुरादनगर का रहने वाला है।

विज्ञापन


शुक्रवार को उसे नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था। नर्स ने बताया कि शनिवार तड़के करीब पांच बजे वह वॉशरूम में थी तभी राजू ने उससे रेप की कोशिश की। उसके चिल्लाने पर केंद्र के कर्मचारियों ने आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन


वह नशे की हालत में था। उसकी धुनाई कर उसे कविनगर पुलिस के हवाले कर दिया गया। राजू के पिता का कहना है कि राजू 10वीं क्लास तक पढ़ा है।

दो वर्षों से शराब, गांजा और अन्य नशे करता आ रहा है, इसीलिए उन्होंने उसे नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। दूसरी तरफ, राजू का कहना है कि उसने नर्स के साथ कोई हरकत नहीं की। नर्स को गलतफहमी हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed