फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   nude girl found dead in park

पार्क में मिली निर्वस्त्र युवती की लाश

Sat, 09 Aug 2014 01:11 PM IST
Updated Sat, 09 Aug 2014 01:11 PM IST
विज्ञापन
nude girl found dead in park

दिल्ली के वसंत कुंज इलाके के कुतुब औद्योगिक क्षेत्र में स्थित संजय वन में एक युवती का निर्वस्त्र शव मिलने से सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


पुलिस ने पहचान के लिए शव को सफदरजंग अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है। वसंतकुंज (नार्थ) थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवती के साथ दुष्कर्म की आशंका व्यक्त की जा रही है।

युवती की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। हालांकि इस मामले में पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि की जा सकती है।

विज्ञापन

गड्ढे में पड़ी थी युवती की लाश

nude girl found dead in park

पुलिस से मिली जानकारी क‌े अनुसार, शुक्रवार शाम डीडीए पार्क में युवती की लाश मिलने की सूचना मिली। करीब पांच दिन पुराना शव एक गड्ढे में पड़ा था और उससे बदबू आ रही थी।

शव की सूचना मिलते ही वसंतकुंज थाना पुलिस के साथ आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवती की लाश में एक भी कपड़ा नहीं था और न ही उसके आसपास कोई अन्य सामान बरामद हुआ है।

युवती के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसके साथ दुष्क‌र्म हुआ है। पुलिस ने शव को पहचान होने तक सुरक्षित रखवा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed