{"_id":"593fd3698664196c5d8b4713","slug":"northeast-woman-gang-rape-case-she-was-roamed-around-45-km","type":"story","status":"publish","title_hn":"नार्थ ईस्ट गैंगरेप मामला: 45 किमी तक कार में घुमाय रहे थे दरिंदे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नार्थ ईस्ट गैंगरेप मामला: 45 किमी तक कार में घुमाय रहे थे दरिंदे
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Tue, 13 Jun 2017 05:28 PM IST
सार
-पैट्रोल पंप, अस्पताल व होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले
-एक माह बाद भी पुलिस के पास नहीं लगे हैं सुराग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नार्थ-ईस्ट महिला के साथ चलती कार में एक माह पहले हुए गैंगरेप घटना में पुलिस को सुराग नहीं मिला है। एसआईटी टीम ने जांच के दौरान सुखराली से लेकर नजफगढ़ तक 45 किलोमिटर के क्षेत्र की जांच हुई,लेकिन पुलिस को ठोस सुराग नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
महिला बयान के बाद पुलिस एक माह बाद आरोपियों द्वारा सुखराली से लेकर छावला थाना तक के रूट को पहचानने में नाकाम साबित हुई है। पुलिस ने सुखराली से छावला थाना क्षेत्र वाले दो रास्तों में आने वाले सभी पेट्रोल पंप,होटल,अस्पतालों और घरों के बाहर लगे सौ से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज को खंगाला,लेकिन पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में सदिग्धं गाड़ी का नहीं पता चल पाया है।
विज्ञापन
जबकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच चल रही है,जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा। उल्लेखनीय है कि एक माह पहले सिक्किम निवासी एक युवती का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया था। यह वारदात उस समय हुई जब युवती अपने दोस्त के साथ दिल्ली के एक मल्टीप्लेक्स में मूवी देखकर देर रात अपने निवास पर लौट रही थी।
विज्ञापन
सुखराली गांव की मुख्य सड़क से गली में उतरते ही कार सवार तीन युवकों ने उसे अगवा कर लिया और चलती गाड़ी में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद छावला थाना क्षेत्र में उसे छोड़ कर फरार हो गए थे।