फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida police pcr driver killed in pool party by three friends strangled him

पीसीआर चालक की मौत में तीन दोस्तों पर केस, पूल पार्टी में बुलाकर ऐसे की हत्या

Thu, 06 Jun 2019 05:37 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 06 Jun 2019 05:37 PM IST
विज्ञापन
Noida police pcr driver killed in pool party by three friends strangled him
पुलिस पीसीआर - फोटो : अमर उजाला

पिछले दिनों पूल पार्टी करने गए पीसीआर चालक की मौत मामले में पिता ने तीन दोस्तों पर हत्या का मामला दर्ज कराया है। सेक्टर-34 पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पिता ने आरोपियों पर गला घोंटकर हत्या का आरोप लगाया है। जबकि दोस्तों ने इसे हादसा बताया था। उनका कहना था कि स्वीमिंग पूल में डूबने से उसकी मौत हो गई थी।  पुलिस के मुताबिक, राजेंद्र सिंह गौड़ गली नंबर 2 छलेरा में रहते हैं।
विज्ञापन


बेटा कृष्ण कुमार पुलिस की पीसीआर चलाता था। राजेंद्र सिंह ने बताया कि 3 जून को उनके बेटे के पास छलेरा निवासी भरत का फोन आया था। जिसका सेक्टर-94 में स्वीमिंग पूल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भरत ने उसे पूल पार्टी करने के लिए बुलाया था। करीब दो घंटे बाद जब उन्होंने कृष्ण को फोन किया तो वह बंद आ रहा था। करीब 7 घंटे बाद भरत का बड़ा भाई मोंटी उनके घर आया। उसने राजेंद्र को बताया कि कृष्णा की हालत बहुत खराब है।

मौैके पर पहुंचकर जब उन्होंने देखा तो कृष्णा की सांसे बंद थीं। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पिता ने भरत, सचिन यादव व रोबिन पर मामला दर्ज कराया है। सेक्टर-39 थाना प्रभारी राजेश शर्मा का कहना है कि बिसरा रख लिया गया है। पहले इस घटना को हादसा बताया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed