{"_id":"487b7c132d27191923f2c799e599e965","slug":"noida-police-fails-to-disclose-dilavar-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं मिला आरोपी का सुराग, दिलावर का कत्ल बना राज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहीं मिला आरोपी का सुराग, दिलावर का कत्ल बना राज
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 17 May 2014 09:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुर्म को पनाह देने वाली रात अक्सर गुनहगार को ऐसे अंधेरों में छिपा लेती है कि उस तक पहुंचते-पहुंचते हर रोशनी धुंधली पड़ने लगती है। ऐसा ही कुछ हो रहा है दिलावर सिंह हत्याकांड में।
विज्ञापन
दस महीने बाद भी चिपचॉप ढाबे के मैनेजर दिलावर की हत्या एक राज ही है। पुलिस के सामने न कोई सुराग है और न ही कोई आरोपी।
यह भी पढ़ें:रेलवे गेटमैन को मारा चाकू
विज्ञापन
इंदिरापुरम (गाजियाबाद) के रहने वाले 55 वर्षीय दिलावर का कत्ल रंजिश के चलते हुआ या फिर लूट के लिए उसकी जान ली गई.. इन सवालों के जवाब अभी तक पुलिस के पास नहीं हैं। दिलावर का शव उनकी कार की ड्राइविंग सीट पर पुलिस को मिला था।
विज्ञापन
सेक्टर-24 पुलिस को 11 जुलाई 2013 को मिले दिलावर के शव की कनपटी पर चोट का निशान था, वहां से खून रिस रहा था, लेकिन लूट की आशंका तब धुंधली हो गई जब तलाशी में पैंट की जेब से 27 हजार रुपये और मोबाइल मिले। कार की भी पूरी पड़ताल की गई, लेकिन कोई हथियार वहां नहीं मिला। पुलिस इस अंधे कत्ल में किसी चमत्कार की उम्मीद कर रही है। हालांकि ये उम्मीद भी बेवजह नहीं है।
कौन थे धमकी देने वाले?
दिलावर हत्याकांड की जांच में पुलिस ने हर उस शख्स तक पहुंचने की कोशिश की, जिसका संबंध इस कत्ल से हो सकता था। पुलिस ने परिजनों, ढाबा मालिक और वेटरों से भी पूछताछ की। इस पूछताछ में एक विवाद का पता चला। वारदात से दो दिन पहले दिलावर का बिल को लेकर दो लोगों से विवाद हुआ था। जिसके बाद उन्होंने मैनेजर को जान से मारने की धमकी दी थी। इस सुराग के बाद पुलिस ने विवाद करने वालों को बहुत ढूंढा, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। रोडरेज के पहलू से भी जांच की गई, लेकिन यहां भी पुलिस को कुछ हासिल नहीं हुआ।