फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   noida police encounter two gangsters injured, one absconding

पुलिस मुठभेड़ में दो इनामी बदमाश घायल, एक फरार

Sat, 03 Feb 2018 10:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 03 Feb 2018 10:19 AM IST
विज्ञापन
noida police encounter two gangsters injured, one absconding
मुठभेड़ में घायल दोनों बदमाश

नोएडा सेक्टर-69 स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में वाहन चेकिंग के दौरान फेज थ्री पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। जबकि एक मौके से फरार हो गया। पकड़े गए दोनों बदमाश अंकित शर्मा उर्फ अक्की निवासी सोनीपत, हरियाणा और राहुल निवासी फूलपुर पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित है। उनके कब्जे से गाजियाबाद से लूटी गई वर्ना कार और तमंचे बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


एसएसपी लव कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे फेस-थ्री कोतवाली क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर चौकी इंचार्ज बिजेंद्र सिंह गढ़ी चौक पर चेकिंग कर रहे थे। पर्थला की ओर से आ रही दिल्ली नंबर की वर्ना कार को रुकने का इशारा करने पर वाहन सवार युवक कार को तेजी से भागने लगे। चौकी इंचार्ज ने वायरलेस कर सूचना फ्लैश कर दी। फेस थ्री कोतवाल जितेंद्र सिंह समेत आसपास के थानों की गश्त कर रही फोर्स तुरंत वहां पहुंच गई। मौके पर एसएसपी, एसपी सिटी और सीओ भी फोर्स समेत पहुंचे। 
विज्ञापन


 अपने को चारों ओर से घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की ओर से हुई जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों को गोली लग गई। जबकि एक मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों के कब्जे से दो तमंचे बरामद हुए हैं। एसएसपी ने बताया कि अंकित शर्मा और राहुल पर लूटपाट और हत्या के  प्रयास के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस फरार बदमाश की पहचान में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गाजियाबाद से लूटी गई थी कार

noida police encounter two gangsters injured, one absconding

पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने 29 जनवरी की रात को ओएलएक्स पर मोबाइल बेचने के लिए डाला था। उसे खरीदने के लिए आए माजिद को अपनी कार में जबरन बैठाने लगे थे। माजिद के भागने पर दोनों ने उसे गोली मारकर घायल कर दिया था।

एसएसपी ने बताया कि बदमाशों ने गाजियाबाद के सिहानी गेट थानाक्षेत्र में वर्ना कार लूटी थी। कार में लैपटॉप, मोबाइल समेत कई अन्य सामान मिले हैं। कार में कई नंबर प्लेट भी मिले हैं। पुलिस के मुताबिक बदमाश नंबर प्लेट बदलकर कार चला रहे थें। कार का असली रजिस्ट्रेशन नंबर की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने बताया कि जिस कार से बदमाश भाग रहे थे उसकी स्टेयरिंग समेत कई अन्य सामान के साथ छेड़छाड़ की गई थी। 

ओएलएक्स पर तलाशते थे अपना ‘शिकार’
फेज थ्री थाना क्षेत्र में हुए मुठभेड़ में घायल हुए दोनों बदमाश गैंग बनाकर ओएलएक्स पर शिकार तलाशते थे। बदमाश अक्सर मोबाइल बेचने या कार खरीदने के नाम पर फोन कर किसी को बुलाकर वारदात को अंजाम देते थे। 

गाजियाबाद पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक करीब 15 दिन पहले बदमाशों ने ओएलएक्स पर बेचने के लिए अपलोड की गई वर्ना कार की तस्वीर देखकर उसके मालिक को बुलाया था। वहां पर कार का ट्रायल लेने के नाम पर गाड़ी को लेकर भागने लगे थे और विरोध करने पर कार मालिक को फेंककर फरार हो गए थे। कार में ही मालिक का लैपटॉप आदि रह गया था। 

पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने 29 जनवरी को भी ऐसी एक वारदात को अंजाम दिया था। जिसमें मोबाइल खरीदने के लिए युवक को बुलाकर उसे गोली मारकर घायल कर दिया था। पुलिस सूत्रों की मानें तो यह करीब 8 से 10 बदमाशों का गिरोह है और ऐसी साइटों पर ही ज्यादा शिकार तलाशते हैं और मोबाइल-कार खरीदने-बेचने के नाम पर लोगों से ठगी और लूटपाट कर फरार हो जाते हैं। पुलिस अधिकारियों की माने तो बदमाश क्षेत्र बदल-बदल कर घटनाओं को अंजाम देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed