{"_id":"5c4ec25bbdec22102e65cd10","slug":"noida-police-arrested-three-for-playing-dj-on-full-volume-in-auto-rikshaw","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो में डीजे लगाकर तेज आवाज में बजाने के आरोप में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑटो में डीजे लगाकर तेज आवाज में बजाने के आरोप में तीन गिरफ्तार
Mon, 28 Jan 2019 02:20 PM IST
पूजा त्रिपाठी
भाषा, नोएडा
भाषा, नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 28 Jan 2019 02:20 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑटो में डीजे लगाकर तेज आवाज में बजाने के आरोप में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पंत ने सोमवार को बताया कि बीती रात को पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 10 में कुछ लोग एक टेंपो में डीजे लगाकर तेज आवाज में बजा रहे हैं।
विज्ञापन
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने असलम, बंटी और अमन को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि टेंपो में लगे डीजे को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि ये लोग ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण के लिए तय मानकों का उल्लंघन कर रहे थे।
विज्ञापन