{"_id":"9490dddcd1a9efa9ae074e666a04ab4e","slug":"noida-crime-rate-hikes-5-loot-case-in-24hrs","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग को बंधक बनाया और जबरन की शादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग को बंधक बनाया और जबरन की शादी
अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 20 Feb 2014 01:06 PM IST
विज्ञापन
नोएडा में नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाने और जबरन शादी करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
एक व्यक्ति की नाबालिग बहन कुछ दिन पहले लापता हो गई थी। काफी तलाशने के बाद पता चला कि आरोपी मोहम्मद उसे ले गया है।
20 दिन तक थाने के चक्कर काटने के बाद मामला तो दर्ज हुआ, लेकिन कार्रवाई नहीं की जा रही है। पीड़िता के भाई का कहना है कि उसकी बहन ने एक दिन फोन पर उसे बंधक बनाए रखने की जानकारी दी।
आरोप है कि पहले भी आरोपी ने बेहोशी की दवा देकर उसकी बहन को कमरे में बंद करके भाग गया था। इसकी शिकायत पुलिस से की गई थी, लेकिन मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।