{"_id":"56eff8ab4f1c1b4c7df14d24","slug":"no-clues-found-of-mastermind-in-case-of-manappuram-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणप्पुरम डकैती मामले में मास्टरमाइंड का नहीं मिला सुराग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मणप्पुरम डकैती मामले में मास्टरमाइंड का नहीं मिला सुराग
ऐहतेशाम उद्दीन अहमद/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 22 Mar 2016 09:31 AM IST
विज्ञापन
मणप्पुरम डकैती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मणप्पुरम गोल्ड में पांच करोड़ कीमत के गहने, नकदी लूटने का मास्टरमाइंड राहुल पुलिस के लिए पहेली बना हुआ है। पुलिस उसका कोई सुराग नहीं लगा पा रही है। वारदात में शामिल अन्य साथी भी राहुल के बारे पुलिस को कुछ ज्यादा नहीं बता सके हैं। सुराग के नाम पर पुलिस के पास राहुल की सीसीटीवी फुटेज में आई फोटो ही है। इस फोटो के जरिए पुलिस उसे कब पकड़ पाएगी कहना मुश्किल है।
विज्ञापन
मास्टरमाइंड राहुल के बारे में पुलिस को इतना ही पता चला था कि वह बिहार के दरभंगा जिले का रहने वाला है। वहां पहुंचने पर पता चला कि राहुल 12 साल पहले ही घर से भाग गया था।
विज्ञापन
आठ साल बाद एक बार वापस आया भी लेकिन कुछ दिन रुकने के बाद फिर भाग गया था। तब से कहां है किसी को कुछ पता नहीं है। वारदात में शामिल अन्य साथी भी राहुल के बारे में पुलिस को कुछ ज्यादा नहीं बता सके। वेटर, ऑटो चलाने या ऐसे ही छोटे मोटे काम करने वाले इन लोगों की दोस्ती राहुल से कुछ समय पहले ही हुई थी। वह कहां रहता है किसी को नहीं मालूम।
विज्ञापन
गोल्ड लोन कार्यालयों को लूटने की योजना उसने ही बनाई थी। इन लोगों को ढेर सारा धन, सोना मिलने की लालच दे साथ में शामिल कर वारदात को अंजाम दिया। वारदात को अंजाम दे सभी अलग हो गए, राहुल कहां गया किसी को नहीं पता।
सर्विलांस आदि की मदद से पुलिस ने वारदात में शामिल छह सदस्यों को तो गिरफ्तार कर लिया लेकिन राहुल को पता नहीं लगा पा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक राहुल मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करता, करीब बारह साल से वह परिवार के संपर्क में भी नहीं है।
वह कहां रहता था इसकी भी ठोस जानकारी पुलिस को नहीं मिल सकी है। पकड़े गए साथियों ने जिन लोगों से संपर्क होने की जानकारी दी वह भी राहुल के बारे में कुछ ज्यादा जानकारी नहीं दे सके।
मालूम हो कि राहुल और उसके गैंग ने नोएडा और गाजियाबाद में भी गोल्ड लोन कार्यालय लूटने का प्रयास किया था। वारदात में शामिल छह आरोपी तो पकड़े जा चुके हैं, राहुल की खोज में फरीदाबाद, दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद की पुलिस भी जुटी है। घूमंतू जिंदगी बिता रहे राहुल को तलाशना पुलिस के लिए अंधेरे में निशाने पर तीर चलाने जैसा है।