{"_id":"fd0fb01287a0c5ebad6cd05e0489484e","slug":"nithari-case-surendra-koli-grew-moratorium-on-executions-of-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निठारी कांड : सुरेंद्र कोली की फांसी पर रोक बढ़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निठारी कांड : सुरेंद्र कोली की फांसी पर रोक बढ़ी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 23 Dec 2014 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निठारी कांड में फांसी की सजा पाए सुरेंद्र कोली की फांसी पर अगली सुनवाई तक के लिए रोक बढ़ा दी गई है। हाईकोर्ट में चल रही वकीलों की हड़ताल के कारण सोमवार को इस मामले में बहस पूरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश डा. डीवाई चंद्रचूड और न्यायमूर्ति पीकेएस बघेल की खंडपीठ कर रही है। पीपुल्स यूनियन फॉर डेमोक्रेटिक राइट और सुरेंद्र कोली ने याचिकाएं दाखिल फांसी की सजा को टालने की मांग की है।
विज्ञापन
याचिकाओं में आधार लिया गया है कि कोली की दया याचिका निस्तारित करने में अनावश्यक विलंब किया गया है इसलिए सजा को उम्रकैद में बदला जाए। याचिका पर कोर्ट ने केंद्र सरकार से सजा से संबंधित दस्तावेज मांगे हैं।
विज्ञापन