फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ninth class student murdered by stabbing knife

छोटी सी बात पर हुआ था झगड़ा, छात्रों ने स्कूल के बाहर की 9वीं के स्टूडेंट की हत्या

Thu, 16 Nov 2017 11:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 16 Nov 2017 11:53 AM IST
विज्ञापन
ninth class student murdered by stabbing knife
9वीं के छात्र की स्कूल से बाहर चाकू घोंपकर हत्या - फोटो : अमर उजाला

न्यू उस्मानपुर इलाके में बुधवार शाम स्कूल की छुट्टी के बाद कुछ छात्रों ने नौंवी कक्षा के एक छात्र की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त मोहम्मद सुल्तान (16) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि कुछ दिनों पूर्व सुल्तान का अपनी क्लास केे कुछ लड़कों से झगड़ा हुआ था। उन लड़कों ने ही वारदात को अंजाम दिया। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


छात्र सुल्तान परिवार के साथ गली नंबर-7, न्यू उस्मानपुर नगर में रहता था। वह सुल्तान राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, न्यू उस्मानपुर, पहला पुश्ता में नौंवी कक्षा का छात्र था। बुधवार शाम को स्कूल की छुट्टी के बाद सुल्तान बाहर गली में पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक चाकू सीने में तो दूसरा पेट में घोपा

ninth class student murdered by stabbing knife
सांकेतिक चित्र
वहां पहले से ही उसका इंतजार कर रहे पांच-छह लड़कों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। एक लड़के ने चाकू निकालकर उसके सीने में घोंप दिया। एक चाकू उसके पेट में मारा। इसके बाद सभी मौके से फरार हो गए।

इधर, जख्मी हालत में सुल्तान को जगप्रवेशचंद अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। खबर मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सुल्तान का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

वहीं पुलिस की जांच में कुछ लड़कों ने बताया है कि सुल्तान की क्लास के कुछ लड़कों से तू-तू-मैं-मैं हुई थी। उसके आधार पर न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed