फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   nine arrested betting on indo pak match

भारत-न्यूजीलैंड मैच पर सट्टा लगाते सरपंच समेत नौ लोग गिरफ्तार

Sat, 22 Oct 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 22 Oct 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
nine arrested betting on indo pak match

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे वन डे मैच पर सट्टा लगाते हुए पुलिस ने एक मौजूदा सरपंच समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में से पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। छापामारी के दौरान पुलिस ने मौके से दांव पर लगाए गए सात हजार रुपये, मोबाइल, एलईडी व डायरी भी बरामद की है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सीआईए वेस्ट सेक्टर-10 के प्रभारी को सूचना मिली कि पटौदी रोड पर गांव गाड़ौली खुर्द के पास बालाजी सर्विस स्टेशन पर कुछ लोग भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे एक दिवसीय मैच पर सट्टा लगा रहे हैं। पुलिस ने टीम तैयार कर मौके पर छापा मारा।
विज्ञापन


मौके से क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते हुए गाड़ौली निवासी सन्नी उर्फ सनीत, राहुल, योगेश उर्फ टिंडा, गौरव, गांधी कालोनी निवासी हरीश, झज्जर जिले के गांव सोंधी निवासी अशोक, सोनीपत के गांव पीपली निवासी दीपक, झज्जर के गांव सुरहेती निवासी अजय, जोनियावास निवासी मनोज उर्फ मोनी को पकड़ा है। पकड़े गए लोगों में अशोक जिला झज्जर के गांव सोंधी का मौजूदा सरपंच है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed