फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nigerian youths made her mortgage, the Kenyan woman jumped from the fifth floor

नाइजीरियन युवकों ने बना रखा था बंधक, पांचवी मंजिल से कूदी केन्याई युवती

Fri, 22 Jul 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 22 Jul 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
Nigerian youths made her mortgage, the Kenyan woman jumped from the fifth floor

महरौली इलाके में नाइजीरियन युवकों के चंगुल से खुद को बचाने के लिए एक केन्याई युवती मकान की पांचवीं मंजिल से कूद गई। युवती को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


आरोपी युवती को एक घर में बंधक बनाकर रखे हुए थे और वेश्यावृत्ति का दबाव बना रहे थे। महरौली थाना पुलिस ने मामला दर्जकर केन्या की एक महिला को गिरफ्तार किया है, जबकि दो से तीन नाइजीरियन युवकों की तलाश जारी है।
विज्ञापन


दक्षिण जिले की अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नुपूर प्रसाद ने बताया कि केन्या की युवती ग्लेडज मवांगी (26) को केन्या की एक महिला, नाइजीरियन युवक क्लेसीडे जेरेमिहा व उसके साथियों ने मकान नंबर 191, खसरा नंबर 114/2 राजपुरखुर्द विस्तार महरौली में बंधक बनाकर रखा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

केन्या एंबेसी को दी गई सूचना

Nigerian youths made her mortgage, the Kenyan woman jumped from the fifth floor

ये लोग मवांगी को दिल्ली स्थित चीनी दूतावास में सेक्रेटरी की नौकरी दिलाने का झांसा देकर भारत लाए थे। भारत आने पर उसका पासपोर्ट व वीजा अपने पास रख लिया था और उस पर वेश्यावृत्ति का दबाव डाल रहे थे।

मवांगी ने इसकी सूचना केन्या में अपने अभिभावकों को दी। इसके बाद अभिभावकों ने यह बात केन्या में रहने वाले एक भारतीय व्यवसायी को बताई।

भारतीय व्यवसायी ने महरौली इलाके में रहने वाले एक दोस्त को इसकी जानकारी देकर पुलिस से मवांगी को मुक्त कराने के लिए कहा। केन्या के एंबेसी को भी इसकी सूचना दी गई।

मकान की पांचवीं मंजिल से नीचे कूद गई

Nigerian youths made her mortgage, the Kenyan woman jumped from the fifth floor

एंबेसी के राजनीतिक परामर्शदाता फेडरिक नडेगवा ने महरौली थाने में शिकायत दी। महरौली थाना पुलिस 17 व 18 जुलाई की रात एक बजे मोबाइल लोकेशन के आधार पर मवांगी की तलाश कर रही थी।

उसी समय नाइजीरियन युवकों ने मवांगी को मारने का प्रयास किया तो मवांगी मकान के पांचवीं मंजिल से नीचे कूद गई। उसी समय पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने मवांगी को तुरंत ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया और केन्या की महिला एलाईसे नजोकी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस फरार युवकों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed