फेसबुक पर चैटिंग कर जाल में फंसाने वाले नाइजीरियाई गिरफ्तार, 25 मोबाइल बरामद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक के जरिये आठ लाख की ठगी करने वाले वाले दो नाइजीरियाई नागरिकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 36 सिमकार्ड, 25 मोबाइल फोन, तीन लैपटॉप, 7 डाटा कार्ड और तीन पैन ड्राइव बरामद किए गए हैं।
अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि गोवा निवासी ब्रिज फर्नांडीज राय ने वहां के साइबर सेल से 8 लाख रुपये ठगी की शिकायत की थी।
पीड़िता ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व फेसबुक पर चैटिंग के दौरान शख्स ने मेलजोल बढ़ाने के बाद एक पार्सल भेजने की बात कही। फिर कस्टम डिपार्टमेंट से उसके पास कॉल आया।
गोवा पुलिस की छानबीन में खुला मामला
पार्सल छुड़वाने के लिए उससे 8.04 लाख रुपये लिये गए। गोवा पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि ठगी दिल्ली से हुई है। उन्होंने दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा से मदद मांगी।
अपराध शाखा ने छानबीन के बाद 30 सितंबर को महावीर एंक्लेव से दोनों आरोपी चुकवूमा कोलिंस (35) और नाइक्डेम्स ओबिना (31) को दबोच लिया गया। उन्होंने ठगी करने बीत स्वीकार की। गोवा पुलिस दोनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर रवाना हो गई है।