फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nigerian woman stabbed her male friend over a petty fight, they both were drunk

छोटी सी बात पर हुई कहासुनी और नाइजीरियाई महिला ने दोस्त को चाकू मारकर ले ली जान

Mon, 21 Aug 2017 10:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 21 Aug 2017 10:18 AM IST
विज्ञापन
Nigerian woman stabbed her male friend over a petty fight, they both were drunk
मृतक नाइजीर‌ियाई शख्स - फोटो : अमर उजाला

नई दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में शनिवार शाम नाइजीरियाई महिला ने अपने दोस्त की चाकू गोदकर हत्या कर दी। घटना के वक्त दोनों नशे में थे और उनमें किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।

विज्ञापन

 

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, अस्पताल में महिला के खिलाफ नाइजीरियाई लोगों ने जमकर हंगामा किया। आरोपी महिला को अस्पताल से गिरफ्तार कर थाने लाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मृतक की शिनाख्त इजू (30) के रूप में हुई है। आरोपी महिला उजुम्मा (28) तीन साल से विपिन गार्डन में रहती है। वह इलाके में एक रेस्तरां चलाती है, जिसमें नाइजीरियन फूड रखती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी मह‌िला को थाने तक लाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी

Nigerian woman stabbed her male friend over a petty fight, they both were drunk
सांकेतिक चित्र

शनिवार को उजुम्मा ने अपने दोस्त इजू के साथ शराब का सेवन किया। नशे में उनके बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि आवेश में उजुम्मा ने इजू पर चाकू से हमला कर दिया। उसने इजू के हाथ की नस काट दी।

 

इजू लहूलुहान होकर नीचे गिर गया। कुछ देर बाद उसके शरीर में कोई हलचल नहीं होने पर उजुम्मा घबरा गई और इजू को लेकर द्वारका मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने इजू को मृत घोषित कर दिया।


इसी बीच इजू पर हुए हमले की जानकारी उत्तम नगर और आसपास के इलाके में रहने वाले नाइजीरियन मूल के लोगों को हुई। सभी अस्पताल पहुंच गए और आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा शुरू कर दिया।
 

मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन उसे लेकर थाने तक लाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने नाइजीरिया एंबेसी के जरिये उसके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। पुलिस ने बताया कि इजू करीब छह माह पहले दिल्ली आया था और यहां रेडिमेड कपड़ों का कारोबार करता था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed