फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nigerian gang looted 15 lakh from a woman in gurgaon after friendship on facebook

फेसबुक पर सक्रिय नाइजीरियन गैंग : दोस्ती कर महिला को बनाया शिकार तो खुला राज

Tue, 12 Apr 2016 06:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 12 Apr 2016 06:44 PM IST
सार

  • नाइजीरियन गैंग ने महिला को निवेश का लालच देकर दो बार में ऐंठी रकम
  • चाणक्यपुरी दिल्ली की पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर जांच गुड़गांव पुलिस को सौंपी
  • कस्टम द्वारा पकड़े जाने की खबर देकर महिला से खाते में डलवा ली रकम

विज्ञापन
Nigerian gang looted 15 lakh from a woman in gurgaon after friendship on facebook
- फोटो : Demo Pic

विस्तार

दिल्ली में रहने वाले नाइजीरियन गिरोह के तीन सदस्यों ने सुशांत लोक की महिला से फेसबुक पर दोस्ती और फिर कारोबार में निवेश का लालच देकर 15 लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन


चाणक्यपुरी, दिल्ली की पुलिस ने गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर मामले की जांच सेक्टर-29 थाना पुलिस, गुड़गांव को सौंप दी है।
 
सुशांतलोक-एक में बी-91 में रहने वाली अलका शर्मा ने शनिवार को दिल्ली के चाणक्यपुरी थाना पुलिस को बताया कि उसके फेसबुक के माध्यम से नाइजीरियाई नागरिक से संपर्क हुआ।
विज्ञापन


उसने भारत में करोड़ों रुपये निवेश करने की बात कही। कुछ दिन बाद उसने फोन कर कहा कि उसका साथी जॉन मॉरिसन भारत आ रहा था। उसे कस्टम पर विदेशी मुद्रा के साथ रोक लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छुड़ाने के लिए कस्टम को पैसे देने पड़ेंगे। इस पर महिला ने नौ लाख रुपये उसके बताए बैंक खाते में जमा करा दिए। इसके बाद महिला उससे मिलने के लिए दिल्ली गई, जहां पर जॉन मॉरिसन उससे मिला।

तिजोरी नुमा पैकेट दे कर ठगे पैसे

Nigerian gang looted 15 lakh from a woman in gurgaon after friendship on facebook

उसने एक तिजोरी नुमा पैकेट उसे दिया, जिसमें विदेशी मुद्रा होने का झांसा देकर छह लाख रुपये और ले लिए। इस दौरान जब महिला ने गिरोह के तीसरे साथी की तलाश की तो उसे बताया गया कि वह एंबेसी में बैठा है।

इसके बाद महिला उसे लेकर एंबेसी की ओर जाने लगी। चाणक्यपुरी में पुलिस पीसीआर के पास जॉन मॉरिसन कार से कूदकर भागने लगा, तब जाकर महिला को ठगी का एहसास हुआ।

महिला ने पुलिस पीसीआर को सारी बात बताई। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। दिल्ली पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज करने के बाद जांच सेक्टर-29 थाना पुलिस को भेज दिया है।

सेक्टर-29 थाना पुलिस ने सोमवार को उसे अदालत में पेश कर छह दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। इस दौरान वह गिरोह के दो अन्य नाईजीरियन को दबोचने, बैंक खाते की जांच करने व अन्य स्थानों पर निशान देही करेगी।

डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्देशिका का फेसबुक अकाउंट हैक

Nigerian gang looted 15 lakh from a woman in gurgaon after friendship on facebook

सेक्टर-23 निवासी डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाने वाली महिला ने उसका फेसबुक एकाउंट हैक कर अश्लील तस्वीर चस्पा करने की शिकायत दी है। पालम विहार थाना पुलिस ने साइबर सेल की जांच रिपोर्ट के बाद रविवार को विकास परिहार के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

सेक्टर-23 में रहने वाली सौम्या शर्मा ने पालम विहार थाना पुलिस को बताया कि वह डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाती है। करीब एक माह पहले उसके फेस बुक अकाउंट को हैक कर लिया गया।

आरोपी ने उसके अकाउंट पर अश्लील तस्वीर पोस्ट कर उसकी छवि खराब करने का प्रयास किया। मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी गई।

साइबर सेल की जांच रिपोर्ट के बाद युवक विकास परिहार को मामले में आरोपी पाया गया। बताया गया है सौम्या शर्मा ने बस्तर की गोंड जनजाति पर डॉक्यूमेंट्री बनाई है। वह जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed