{"_id":"bf47688f9ce6863908c3ac4a8171600a","slug":"nigerian-arrested-for-molesting-a-foreign-ceo","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी CEO से छेड़छाड़ करने वाला नाइजीरियन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेशी CEO से छेड़छाड़ करने वाला नाइजीरियन गिरफ्तार
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 20 Feb 2014 10:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी दिल्ली में नाइजीरियन लोगों से जुड़ा कोई न कोई मामला आए दिन सामने आ रहा है। नया मामला दक्षिण दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी इलाके का है।
विज्ञापन
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार डिफेंस कॉलोनी में रह रही इस्टोनिया निवासी 33 वर्षीय महिला एक कंपनी में सीईओ है। महिला ने फरवरी के शुरुआत में डिफेंस कॉलोनी थाने में शिकायत दी थी कि पिछले तीन महीने से एक युवक उसे अश्लील व धमकी भरे मैसेज भेजता है और फोन कर अश्लील बातें करता है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष कुलदीप की टीम ने तफ्तीश शुरू की। लेकिन आरोपी द्वारा बार-बार अपना ठिकाना बदलने से उसे ट्रैस करना मुश्किल हो रहा था। आरोपी का मोबाइल नंबर ही पुलिस के पास था।
विज्ञापन
एसआई अमित ने कोरियर ब्वाय बन कर उसके मोबाइल पर बात की और लोकेशन लेकर नेबसराय इलाके से उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान नाइजीरिया निवासी रिचर्ड नजीबे है। बताया गया कि आरोपी के पास वैध पासपोर्ट नहीं था। वह वर्ष 2007 में बिजनेस वीजा पर भारत आया था और वीजा एक्सपायर होने के बावजूद भारत में रह रहा था।