पाक आतंकी बहादुर अली को एनआईए कोर्ट ने भेजा जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर से गिरफ्तार लश्कर के पाक आतंकी सैफुल्लाह उर्फ बहादुर अली को एनआईए की रिमांड के बाद 15 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एनआईए ने पूछताछ के बाद बहादुर अली को कोर्ट में पेश किया था।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पूछताछ के बाद बहादुर अली को बुधवार को पटियाला हाउस स्थित विशेष एनआईए अदालत में पेश किया। एजेंसी ने अर्जी दायर कर कहा कि बहादुर अली से पूछताछ हो चुकी है, इसलिये उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाये।
एनआईए ने कश्मीर में चल रहे ताजा विवाद के सिलसिले में बहादुर अली के इकबालिया वीडियो का हवाला देते हुये कहा था कि पाक आतंकी संगठन लश्कर ने बुरहान वाणी की मुठभेड़ के बाद पनपे हालात को कश्मीर में हवा दी है।
एजेंसी ने दावा किया था कि इस गर्मियों से आतंकी संगठन सीमा पर तैनात पाक सेना की मदद से देश में हथियारबंद आतंकियों की घुसपैठ करवा रहा है। यह आतंकी आम लोगों में शामिल होकर शांति भंग करने के साथ-साथ पुलिस व सुरक्षाबलों को निशाना बना रहे हैं।
लाहौर के रायविंड इलाके में जहामा गांव का रहने वाला है आतंकी
एजेंसी ने कोर्ट को बताया था कि आरोपी ने अपने दूसरे सहयोगियों के साथ मिलकर देश की सुरक्षा व संप्रभुता को अस्थिर करने के लिये बड़ी आतंकी साजिश रची थी। इस पूरी साजिश का खुलासा करने के लिये आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करना जरूरी है।
जम्मू व कश्मीर में हुई हिंसा में उसके गुट की भूमिका के सिलसिले में सैफुल्लाह से पूछताछ कर रही है। बहादुर अली चौथी फेल है और लाहौर के रायविंड इलाके में जहामा गांव का रहने वाला है।
सेना ने उसे उत्तरी कश्मीर में हंदवाड़ा के कलामाबाद से 25 जुलाई को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से सेना ने तीन एके-47, दो पिस्टल व 23 हजार रुपये की भारती करेंसी बरामद की थी।
एजेंसी की माने तो बहादुर अली पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकी प्रशिक्षण के साथ नक्शा पढ़ने व जीपीएस चलाने की ट्रेनिंग भी ले चुका है।