फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   newly born kid found in delhi

कपड़े के बैग में मिली कुछ घंटे की जन्मी बच्ची,  अज्ञात माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज

Thu, 20 Oct 2016 10:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 20 Oct 2016 10:55 AM IST
विज्ञापन
newly born kid found in delhi
baby in cloth bag - फोटो : अमर उजाला

एक बार फिर दिल्ली का बेरहम चेहरा सामने आया है। दक्षिण दिल्ली के आरके पुरम थाना इलाके में बेरहम माता-पिता कुछ घंटे की जन्म बच्ची को मरने के लिए खुले आसमान के नीचे छोड़कर चले गए। बच्ची मुनिरका फ्लाईओवर के पास फुटपाथ पर पड़ी मिली।

विज्ञापन


बच्ची एक कपड़े के बैग में थी और उसके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। बच्ची को ठंड लग गई है और उसे एम्स अस्पताल की नर्सरी में रखा गया है। बच्ची की हालत बुधवार शाम तक ठीक बताई जा रही थी। आरकेपुरम थाना ने बच्ची के अज्ञात माता-पिता के खिलाफ मामला दर्जकर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


दक्षिण जिले की अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नुपूर प्रसाद के अनुसार मंगलवार रात करीब 12.54 बजे सूचना मिली थी कि मुनिरका फ्लाईओवर के पास सेक्टर-पांच आरके पुरम में बच्ची फुटपाथ पर पड़ी है। बच्चे की रोने की आवाज से पुलिस को सूचना देने वालों को बच्ची के बारे में पता लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरके पुरम थानाध्यक्ष सोमनाथ पारूथी पुलिस स्टाफ केसाथ तुरंत मौके पर पहुंचे। नुपूर प्रसाद ने बताया कि बच्ची 24 से 36 घंटे पहले जन्मी है। वह कपड़े के बैग में थी और उसके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था।

ठीक हालत में है बच्ची

newly born kid found in delhi
नवजात शिशु - फोटो : Getty

एम्स ट्रामा सेंटर नजदीक होने के कारण इंस्पेक्टर सोमनाथ पारूथी उसे वहां ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद व नर्सरी में रखने की जरूरत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे एम्स भेज दिया।

बच्ची को एम्स की प्राइवेट नर्सरी में रखा गया है और उपचार के बाद बच्ची की हालत ठीक बताई जा रही है। पुलिस अफसरों का कहना है कि बच्ची ठीक से दूध पी रही है। आरके पुरम थाना पुलिस ने मामला दर्जकर तफ्तीश शुरू कर दी है।

बच्ची के माता-पिता की तलाश करने के लिए पुलिस टीमें इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है। हालांकि बुधवार शाम तक बच्ची के माता-पिता के बारे में कुछ पता नहीं लगा था।

बताया जा रहा है कि बच्ची को गोद लेने के लिए कुछ लोगों ने पुलिस से संपर्क साधा है। बच्ची की देखभाल करने में आरके पुरम थाने के पुलिसकर्मियों ने बहुत अच्छी भूमिका निभाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed