फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   nephew shot dead to uncle in tube well water dispute

ट्यूबवेल के पानी के विवाद में भतीजे ने चाचा को मारी गोली

Mon, 29 May 2017 03:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 29 May 2017 03:07 PM IST
विज्ञापन
nephew shot dead to uncle in tube well water dispute
सांकेत‌िक च‌ित्र

बाबा हरिदास नगर के सुरखपुर गांव में रविवार शाम एक युवक ने अपने चाचा को गोली मार दी। गोली पीड़ित के पेट में लगी है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस जांच में पता चला कि दोनों के बीच ट्यूब वेल के पानी को लेकर विवाद था। पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, घायल शख्स की पहचान कालू राम के रूप में हुई है। वह दिल्ली पुलिस में एएसआई के पद से सेवानिवृत्त हुआ है। पुलिस को रविवार शाम सूचना मिली कि सुरखपुर गांव में एक शख्स को किसी ने गोली मार दी है।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी कालूराम को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। कालू ने बताया कि रविवार को संदीप उस पर गोली चलाकर फरार हो गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कालू के बयान पर उसके भतीजे के खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed