फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nepali man killed in delhi

दिल्ली में 'नेपाली अधेड़' की गला रेतकर हत्या

Mon, 04 Aug 2014 11:45 PM IST
Updated Mon, 04 Aug 2014 11:45 PM IST
विज्ञापन
Nepali man killed in delhi

दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन इलाके के जंगपुरा में रविवार देर रात एक नेपाली चौकीदार की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त भक्त बहादुर (51) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


सोमवार तड़के बहादुर का शव चर्च रोड पर खून से लथपथ बरामद हुआ। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरूआती जांच के बाद पुलिस ने एक अपराधिक किस्म के युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि भक्त बहादुर के पूछताछ करने पर आरोपी युवक ने उसका गला रेत दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

अज्ञात युवक ने रेता गला, पर क्यों?

Nepali man killed in delhi

पुलिस के मुताबिक भक्त बहादुर अपने परिवार के साथ भोगल की झुग्गी बस्ती में रहता था। इसके परिवार में बेटा, भाई भाभी, बहन व जीजा है।

परिवार के ज्यादातर पुरुष सदस्य कॉलोनी और मार्केट की चौकीदारी का काम करते हैं। भक्त भी भोगल मार्केट की चौकीदारी करता था। रविवार रात को वह अपनी ड्यूटी पर था।

इस बीच अज्ञात शख्स ने उसका गला रेत दिया। भक्त के हाथों पर भी कट के निशान मिले हैं। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed