16 साल की लड़की को घर बुलाकर किया रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी दिल्ली में महिलाएं बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं हैं। पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी के तमाम दावों को धता बताते हुए एक बार फिर दिल्ली में हैवानियत का मामला सामने आया है।
दिल्ली के अंबेडकर नगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात 11वीं की छात्रा से मोहल्ले में रहने वाले युवक ने दुष्कर्म किया।
वारदात से पहले छात्रा किसी काम से आरोपी के घर गई थी। वहीं मौका देखकर उसने छात्रा के साथ शर्मनाक हरकत को अंजाम दिया। रोती हुई छात्रा ने घर आकर परिजनों को मामले की जानकारी दी। मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि हो गई।
जान से मारने की धमकी देकर भगाया
पुलिस के अनुसार 16 वर्षीय सुप्रिया (बदला हुआ नाम) दक्षिणपुरी में रहती है। आरोप है कि बुधवार रात मुहल्ले में रहने वाले साजिद ने सुप्रिया को बहाने से अपने घर बुलाया और दुष्कर्म किया।
यही नहीं, आरोपी ने किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित छात्रा ने घर आकर परिजनों को सारी बात बताई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी साजिद खान (22) की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।