{"_id":"e6069ccc4aab83dac59988ccfba2dc98","slug":"neighbour-boys-raped-two-minor-girls","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो नाबालिगों के साथ पड़ोसियों ने किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो नाबालिगों के साथ पड़ोसियों ने किया रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 13 Apr 2014 10:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में दो अलग-अलग जगहों पर दो किशोरियों के साथ रेप किए जाने का मामला सामने आया है। दोनों ही मामलों के आरोपी पीड़िता के पड़ोस के रहने वाले हैं। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार 17 साल की लड़की परिजनों के साथ नांगलोई इलाके में रहती है। 10 अप्रैल को किशोरी के परिजन उसे लेकर नांगलोई थाने पहुंचे और किशोरी के साथ रेप किए जाने की शिकायत की। शिकायत में किशोरी ने बताया कि 10 अप्रैल को वह घर पर अकेली थी। पड़ोस में रहने वाला नूर असलम (21) उससे मिलने के लिए आया।
विज्ञापन
घर में अकेली पाकर आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही यह बात किसी को नहीं बताने के लिए कहा। परिजनों के आने के बाद पीड़िता ने सारी बात बता दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद नांगलोई थाने की पुलिस ने दुष्कर्म व पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
रणहौला में भी ऐसी ही घटना
वहीं, एक अन्य मामले में रणहौला इलाके की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस के मुताबिक गत 9 अप्रैल को किशोरी अपने घर से गायब हो गई।
काफी तलाश करने के बाद उसके परिजनों ने रणहौला थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्र्ज करवा दी। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, इसी बीच 11 अप्रैल को किशोरी वापस अपने घर आ गई।
किशोरी ने परिजनों को बताया कि पड़ोस में रहने वाला अशोक (22) उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया था। वहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसने शादी करने से इंकार करते हुए वहां से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसका मेडिकल करवाया। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया।