{"_id":"6ffe071df2888eeee57cce7ce290c498","slug":"neighbors-killed-by-hitting-him-with-hockey-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल के लिए पड़ोसियों ने हॉकी से पीटकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल के लिए पड़ोसियों ने हॉकी से पीटकर मार डाला
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 05 Dec 2014 01:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी समारोह में डीजे पर डांस के दौरान मोबाइल (स्मार्ट फोन) टूटने पर दो युवक भिड़ गए। झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि बेटे को बचाने आए पड़ोसियों ने दुकानदार रामलखन (55) को हॉकी से पीटकर मार डाला।
विज्ञापन
उनकी पत्नी और बेटे के साथ भी मारपीट की गई। सिहानी गेट कोतवाली पुलिस ने आरोपी पड़ोसी दंपति, उनके बेटे और बेटी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
एसएचओ अशोक सिसौदिया ने बताया कि रामलखन लोहियानगर पीले क्वार्टर 96/8 में प्रथम मंजिल पर रहते थे। वे परचून की दुकान करते थे। उनका बेटा सचिन पॉलीटेक्निक किए हुए है।
विज्ञापन
पड़ोसी संजय सोम का बेटा सौरभ प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। बुधवार रात सचिन और सौरभ पड़ोसी युवक की बारात में साहिबाबाद के राजेंद्रनगर गए थे।
डीजे पर डांस के दौरान सौरभ का मोबाइल जेब से निकलकर फर्श पर गिरकर टूट गया। सौरभ का आरोप था कि सचिन का हाथ लगने से उसका मोबाइल गिरा है। दोनों में मारपीट हो गई।
सौरभ ने फोन कर माता-पिता को बुला लिया। लोगों के समझाने पर सौरभ व उसके पैरेंट्स लौट आए। बकौल एसएचओ रात करीब एक बजे सचिन स्कूटी से घर लौटा तो देखा कि घर के नीचे उसके पिता रामलखन खड़े थे।सौरभ के पिता,
सौरभ, सौरभ की मां व बहन रामलखन से नोकझाेंक कर रहे थे। सचिन के पहुंचते ही चारों उसे पीटने लगे। सचिन को बचाने आई उसकी मां गीता, भाई नितिन और पिता रामलखन की भी हॉकी और डंडे पिटाई की गई।
घायल रामलखन को यशोदा अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सचिन की तहरीर पर हत्या और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने सौरभ, उसके माता-पिता और बहन को गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं, आरोपी का कहना है कि शादी में सचिन ने उसका मोबाइल छीन लिया था। मोबाइल मांगने पर उससे पैसे मांगने लगा। नहीं देने पर उससे झगड़ने लगा। गाली-गलौज और मारपीट करने लगा। उसका मोबाइल फर्श पर गिरा दिया।