{"_id":"58b830a84f1c1bc852830817","slug":"nebsray-wine-liquor-smuggler-a-honda-city-car-liquor-crime-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"होंडा सिटी कार से बेच रहा था अवैध शराब, अरेस्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होंडा सिटी कार से बेच रहा था अवैध शराब, अरेस्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 03 Mar 2017 01:44 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेबसराय थाना पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी होंडा सिटी कार से अवैध शराब की सप्लाई करता था। पुलिस ने आरोपी की कार से अवैध शराब के 51 कार्टन बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
आरोपी होली के मद्देनजर अवैध शराब गुरुग्राम हरियाणा से लाकर नेबसराय व संगम विहार के क्लस्टर एरिया में सप्लाई करता था। दक्षिण जिला डीसीपी ईश्वर सिंह के अनुसार होली के त्यौहार को देखते हुए अवैध शराब की ब्रिकी को रोकने के लिए विशेष हिदायत दी गई थीं।
विज्ञापन
नेबसराय थानाध्यक्ष कुलदीप की देखरेख की पुलिस टीम बंध रोड पर दो मार्च को चेकिंग कर रही थी। तभी वहां आई होंडा सिटी को रोका गया। पुलिस ने कार से शराब के 51 कार्टन अवैध शराब बरामद की है।
विज्ञापन
कार चला रहे आरोपी की पहचान शीतला माता मंदिर कॉलोनी, गुरुग्राम निवासी अमित (32) के रूप में हुई है। आरोपी ने बताया कि वह होली के त्यौहार को देखते हुए अवैध शराब की सप्लाई करने लगा था।