फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ncc cadet raped during morning walk in bulandshahr

दौड़ लगा रही एनसीसी कैडेट का खेत में ले जाकर रेप, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Fri, 03 Nov 2017 03:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Fri, 03 Nov 2017 03:48 PM IST
सार

-गांव के ही दो युवकों ने दिया वारदात को अंजाम
-पीड़ित की तहरीर पर दोनों को किया गया गिरफ्तार 

विज्ञापन
ncc cadet raped during morning walk in bulandshahr
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सांकेतिक चित्र

विस्तार

बुलंदशहर के कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को सड़क पर दौड़ का अभ्यास कर रही एनसीसी कैडेट को गांव के ही दो युवकों ने पकड़ लिया। आरोपियों में से एक ने खेत में ले जाकर उसके साथ रेप किया। डरी सहमी छात्रा ने परिजनों को घटना के संबंध में जानकारी दी।

विज्ञापन


इसके बाद पीड़ित छात्रा परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची और तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित छात्रा को मेडिकल टेस्ट के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी नगर स्थित एक इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की छात्रा है। साथ ही वह एनसीसी की कैडेट भी है। बुधवार सुबह करीब 4.30 बजे वह रोजाना की तरह सड़क पर दौड़ का अभ्यास करने के लिए निकली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात से सहम गई किशोरी

ncc cadet raped during morning walk in bulandshahr
प्रतीकात्मक तस्वीर

आरोप है कि उसी दौरान गांव के दो युवकों ने उसे पकड़ लिया। एक युवक ने खेत में ले जाकर उसके साथ रेप किया जबकि दूसरा पहरेदारी करता रहा। वारदात से किशोरी बेहद सहम गई थी। छात्रा ने शाम को हिम्मत करके घटना के संबंध में परिजनों को जानकारी दी।

रात में परिजन पीड़ित को लेकर कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। एसएचओ पीआर शर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ बलात्कार और पॉक्सो अधिनियम की धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।

आरोपियों को गिरफ्तार कर पीड़ित को मेडिकल चेकअप के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed