{"_id":"5846e2414f1c1bf959448b05","slug":"nayak-of-army-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":" सेना के नायक ने दी से मारने की धमकी, तीन माह बाद हुआ गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेना के नायक ने दी से मारने की धमकी, तीन माह बाद हुआ गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Wed, 07 Dec 2016 12:32 AM IST
सार
हरियाणा गायिका एवं डांसर सपना के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पर दी थी धमकी
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणवी गायक एवं डांसर सपना चौधरी के खिलाफ एक रागनी को लेकर केस दर्ज कराने वाले शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने सेना में तैनात नायक योगेंद्र सिंह फौगाट को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने उसे मंगलवार को अदालत में पेश किया, जहां अदालत ने उसे एक दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है। बुधवार को कोर्ट आरोपी फौजी की जमानत पर सुनवाई करेगी। थाना खेड़कीदौला में जांच अधिकारी एसआई नरेश कुमार ने बताया कि आरोपी फौजी के पास से वह मोबाइल बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
जिससे उसने फोन कर शिकायतकर्ता सतपाल को जान से मारने की धमकी दी थी। अदालत से आरोपी की एक दिन की रिमांड मांगी गई थी, लेकिन अदालत ने रिमांड देने से मना कर दिया। उसकी जमानत पर सुनवाई बुधवार को होगी।
विज्ञापन
बता दें कि गांव खांड़सा निवासी सतपाल ने हरियाणा की रागिनी गायिका और डांसर सपना चौधरी के खिलाफ जातिसूचक शब्द प्रयोग करने की धाराओं में थाना सेक्टर-29 में केस दर्ज कराया हुआ है। आरोप है कि इसी मामले में नायक योगेंद्र ने सतपाल को फोन कर जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में तीन माह बाद पुलिस ने आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया था। झज्जर निवासी योगेंद्र सिंह फौगाट भोपाल में सेना में नायक पद पर तैनात हैं।