{"_id":"56d946614f1c1bb3048b4620","slug":"narheda-sarpanch-won-election-by-fraud-degree","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरहेड़ा की सरपंच पर फर्जीवाड़ा कर चुनाव जीतने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नरहेड़ा की सरपंच पर फर्जीवाड़ा कर चुनाव जीतने का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 04 Mar 2016 04:11 PM IST
विज्ञापन
चुनाव
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटौदी ब्लॉक के नरहेड़ा पंचायत से नवनिर्वाचित सरपंच सुधा पर गांव के ही एक व्यक्ति ने फर्जी डिग्री के आधार पर चुनाव जीतने का आरोप लगाया है। वहीं सरपंच के पति ने आरोप को बेबुनियाद बताया है।
विज्ञापन
गांव के ही मनोज के मुताबिक नवनिर्वाचित सरपंच सुधा ने अपने नामांकन के वक्त उत्तर प्रदेश के हापुड़ के गौतम बुद्ध जूनियर हाई स्कूल से आठवीं तक की शिक्षा का सर्टिफिकेट दिया था।
विज्ञापन
जबकि आरटीआई के तहत हापुड़ जनपद के पिलखुवा के नगर शिक्षा अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक सुधा कुमारी नामक छात्रा ने जुलाई 1990 में किसी भी कक्षा में प्रवेश नहीं लिया है और मई 1993 में कोई कक्षा उत्तीर्ण नहीं की है।
विज्ञापन
न ही कोई स्थानांतरण सर्टिफिकेट इस नाम से जारी किया गया है। सरपंच सुधा के पति पद्म सिंह का कहना है कि चुनाव के वक्त जो भी दस्तावेज दिए गए थे, वो सभी असली हैं। आरटीआई के तहत जो सूचना दी गई है, वो गलत है।
वहीं, इस मामले में पटौदी के खंड एवं पंचायत विकास अधिकारी प्रदीप अहलावत का कहना है कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। मामला संज्ञान में आने के बाद जिला प्रशासन को अवगत करा दिया जाएगा।