म्यांमार मूल की महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर दंपत्ति के सिर पर ईंट से किया हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाबड़ी इलाके में म्यांमार मूल की एक महिला से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला और उसके पति पर ईट से हमला कर दिया।
वारदात को अंजाम देकर भाग रहे एक बदमाश को लोगों ने दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं पुलिस ने पकड़े गए बदमाश की निशानदेही पर वारदात में शामिल अन्य दो बदमाशों को भी पकड़ लिया।
पकड़े गए दो बदमाश नाबालिग हैं वहीं तीसरे बदमाश की पहचान सीतापुरी निवासी प्रवीण(23) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार म्यांमार मूल की दंपति सीतापुरी इलाके में रहते हैं और दोनों इलाके के एक हेलमेट बनाने की फैक्टरी में काम करते हैं।
बदमाशों ने पति-पत्नी के सिर पर ईंट से किया हमला
गत शुक्रवार की शाम दंपति बाजार से घर आ रहे थे। घर के पास बाइक पर सवार तीन लोगों ने महिला की तरफ देखकर अश्लील इशारे किए। महिला के विरोध करने पर तीनों उसके पास आकर शारीरिक छेड़छाड़ करने लगे। जिसका महिला और उसके पति ने विरोध किया।
गुस्साए बदमाशों ने दंपति के सिर पर ईट से हमला कर उनका सिर फोड़ दिया। इसी बीच एक पड़ोसी ने पुलिस को घटना की जानकारी दे दी। घटना को अंजाम देकर तीनों आरोपी वहां से भागने लगे।
जिसमें से एक आरोपी को लोगों ने दबोच लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए बदमाश को हिरासत में ले लिया और जख्मी दंपति को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
नाबालिग से हो बालिग की तरह व्यवहार करने की गुहार
पीड़ित की शिकायत पर डाबड़ी थाना पुलिस ने छेड़छाड़ व मारपीट का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश के निशानदेही पर दो अन्य बदमाशों को दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों में से दो नाबालिग हैं और एक की पहचान सीतापुरी निवासी प्रवीण के रूप में हुई है।
नाबालिग से हो बालिग की तरह व्यवहार, पुलिस ने लगाई गुहार
पुलिस ने बाल न्यायालय को पत्र लिखकर गुहार लगाई है कि पकड़े गए दोनों नाबालिगों के साथ बालिग की तरह व्यवहार किया जाए। पुलिस ने दोनों नाबालिगों को बाल न्यायालय में पेश किया।
जहां से दोनों को बाल सुधार गृह भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि नाबालिगों ने बालिग की तरह घटना को अंजाम दिया है। इसलिए इनके साथ बालिग की तरह व्यवहार किया जाए और इन्हें सजा भी बालिग की तरह दी जाए।