{"_id":"575700a64f1c1b761f9c5ea1","slug":"my-sister-killed-my-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मेरी बहन डॉली ने कराई है मेरे पति की हत्या'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
'मेरी बहन डॉली ने कराई है मेरे पति की हत्या'
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 08 Jun 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक सप्ताह पूर्व कार में मृत व्यक्ति की हत्या का आरोप उसकी साली पर लगा है। मृतक की पत्नी ने इस संबंध में दनकौर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विनोद नगर, दिल्ली निवासी रेखा शर्मा पत्नी स्वर्गीय आनंद शर्मा का आरोप है कि उसके पति की हत्या बहन डॉली ने की है।
विज्ञापन
रेखा ने हत्या का कारण पैसों का लेन-देन बताया है। रेखा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और दनकौर कोतवाली में इस संबंध में डॉली निवासी गढ़ी चौखंडी नोएडा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। पेश मामले में, रेखा के पति आनंद नोएडा क्लब में मैनेजर के पद पर काम करते थे। 21 मई को वह दिल्ली विनोद नगर से अपनी सेंट्रो कार में नोएडा क्लब के लिए ड्यूटी पर गए थे। उसी दिन देर रात दनकौर कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर एक कार में मृत पाए गए।
विज्ञापन
दनकौर पुलिस ने कार में मिले कागजों के आधार पर मृतक के परिजनों को सूचना दी थी। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया था। अब परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मृतक की पत्नी रेखा का कहना है कि उसकी बहन से पति का लाखों का लेन देन था। उसी ने पति की हत्या कराई है। इस मामले में सीओ सेकेंड अजय कुमार चौधरी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन