फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   "My husband is HIV positive Save society, many girls are concerned '

'मेरे एचआईवी पॉजिटिव पति से समाज को बचाओ, कई लड़कियों से हैं संबंध'

Sun, 26 Jun 2016 01:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 26 Jun 2016 01:40 PM IST
विज्ञापन
"My husband is HIV positive Save society, many girls are concerned '
यौन उत्पीड़न - फोटो : Demo Pic

मूल रूप से नेपाल की रहने वाली एचआईवी पॉजिटिव महिला ने अपने एचआईवी पॉजिटिव पति पर उसे छोडने, दहेज उत्पीडन के  लिए परेशान करने का आरोप लगाया है। उसने कमिश्ररी की पुलिस को लिखित शिकायत दी है, जिसमें पति पर दूसरा विवाह कर यह रोग फैलाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


नेपाल की रहने वाली 24 वर्षीय मोना (बदला हुआ नाम) ने पांच माह पहले महिला थाना पुलिस को बताया कि उसने असम के रहने वाले युवक से चार साल पहले विवाह किया है। 
विज्ञापन


जो किसी हाईकोर्ट के वकील की कार पर चालक है। वह दोनों एचआईवी पॉजिटिव हैं। महिला का कहना है कि वह गर्भवती हुई तो उसके पति ने गर्भ गिरवा दिया और उसके बाद से वह उससे दूर रहने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पति के छोडने के बाद नहीं मिल रहा है पीड़िता को काम

"My husband is HIV positive Save society, many girls are concerned '
पु‌लिस - फोटो : file photo

पीड़ित का कहना है कि इसके बाद उसने महिला थाना पुलिस से उसके खिलाफ दहेज उत्पीडन का मामला दर्ज करवा दिया। पुलिस अब तक उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी है। 

मार्च माह में पीड़िता ने पुलिस को लिखित शिकायत दोबारा से दी है कि उसका पति समाज के साथ खिलवाड़ कर रहा है। एचआईवी पॉजिटिव होते हुए भी वह दूसरी युवतियों के संपर्क में है और शादी करने जा रहा है। महिला की हालत खराब होती जा रही है। 

कोई उसे काम पर नहीं रख रहा है। उसकी मकान मालकिन की ओर से जो कुछ खाने-पीने को मिल जाता है उसी से वह गुजर-बसर कर रही है। महिला को पुलिस व प्रशासन से न्याय की उम्मीद है। उसकी मदद के लिए कोई एनजीओ भी अब तक आगे नहीं आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed