{"_id":"339ad07538afdcf8370beb1d86f2e9da","slug":"my-boss-doggie-injured-attacker-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालिक को जख्मी देख डॉगी ने हमलावर दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मालिक को जख्मी देख डॉगी ने हमलावर दबोचा
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 13 Sep 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
जीवन विहार कालोनी में डॉगी ‘हंटर’ ने न सिर्फ जेई की फैमिली की जान बचाई, बल्कि एक हमलावर को भी पकड़वाया। बाद में हमलावर को कविनगर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
उमेंद्र यूपीएसआईडीसी में जेई हैं। उनके बेटे हरगोविंद ने बताया कि दोपहर में घर के सामने तीन चार लोग शराब पी रहे थे। विरोध करने पर इन लोगों ने फोन कर दो कारों में अपने 8-10 साथियों को बुला लिया।
इसके बाद 10-12 लोग हॉकी-डंडे और हथियार लेकर घर में घुस आए और पथराव किया। बाद में पिता, बहन के साथ मारपीट करने लगेे, जिसमें पिता घायल हो गए।
यह देख ‘हंटर’ हमलावरों पर टूट पड़ा तो हमलावर भागने लगे। तभी डॉगी ने एक को गिरा लिया और उसकी दो अंगुलियां बुरी तरह से काट दीं।
शोर सुनकर जमा हुए आसपास के लोगों ने पकड़कर पिटाई करने के बाद कविनगर पुलिस के हवाले कर दिया। ठेकेदार हरगोविंद ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दे दी है। उधर आरोपी ने बताया कि उस पर लगे आरोप झूठे हैं।