{"_id":"5888e4674f1c1b476fcf497c","slug":"murderer-of-wife-arrested-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Fri, 27 Jan 2017 12:24 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली दादरी क्षेत्र के गांव डाबरा में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को जहर देकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। मामले में ससुराल पक्ष के अन्य लोगों की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि अन्य नामजद को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि कोतवाली दादरी क्षेत्र के गांव डाबरा निवासी राहुल की शादी लोनी के गांव गनौली में वर्ष 2014 में प्रीति के साथ हुई थी। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर 23 जनवरी को जहर देकर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के मामले में पति समेत दो के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने पति राहुल को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक नामजद अभी गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन