फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   murderer arrested in delhi police looking for twenty six years

26 साल से फरार हत्यारा पकड़ाया, 35 रुपये के लिए की थी हत्या

Tue, 29 Aug 2017 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 29 Aug 2017 09:36 AM IST
विज्ञापन
murderer arrested in delhi police looking for twenty six years

दक्षिण जिले की विजिलेंस ब्रांच ने 26 वर्ष से फरार हत्या के दोषी को गिरफ्तार किया है। दोषी पैरोल जंप कर फरार हो गया था। दोषी ने मात्र 35 रुपये के लिए एक युवक की चाकू से वार कर हत्या कर दी थी। पेरोल जंप कर वह देश के कई शहरों में छिपकर रह रहा था।

विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी ईश्वर सिंह के अनुसार विजिलेंस ब्रांच के इंस्पेक्टर मनोज कुमार की विशेष टीम को पता लगा कि ओंकार सिंह पहाड़गंज इलाके में हुई हत्या के मामले में भगोड़ा है। टीम ने तिलक नगर के विष्णु गार्डन इलाके में दबिश देकर 27 अगस्त को ओंकार सिंह को पकड़ लिया।
विज्ञापन


ओंकार सिंह उर्फ लड्डा ने पूछताछ में बताया कि उसने साथी देविंदर कुमार उर्फ बिल्लू, अमरपाल सिंह उर्फ लवली और रविंद्र कुमार उर्फ भोपू के साथ मिलकर 25 नवंबर, 1980 को परमिंदर कुमार पुत्र अमरनाथ की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट ने 15 मई, 1982 को रविंदर व ओंकार को उम्रकैद की सजा सुनाई थी, जबकि दो अन्य आरोपियों को बरी कर दिया। वर्ष 1991 में ओंकार पैरोल जंप कर फरार हो गया था। कोर्ट ने उसे 21 नवंबर 1991 को उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था।


फरारी के दौरान ये लुधियाना, बीकानेर, हरिद्वार, गाजियाबाद, मोदीनगर आदि जगहों पर नाम बदलकर रहा। इसके बाद ये विष्णु गार्डन में रह रहा था और पिछले पांच वर्ष से प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहा था।   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed