फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   murderer arrest

महिला की हत्यारोपी गिरफ्त में, पानी विवाद में घोंपा था चाकू

Tue, 10 May 2016 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 10 May 2016 09:28 AM IST
विज्ञापन
murderer arrest

रविवार को गुडगांव के नूंह में हुई एक महिला की हत्या के आरोपी को पुलिस ने दूसरे दिन ही गिरफ्तार कर लिया है। जिसे मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं महिला के शव का सोमवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया जिन्होंने उसे सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। हत्या में प्रयोग किए गए चाकू की अभी बरामदगी नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


बता दें कि कटका मरोठा हमूरपुर जिला बहराइच निवासी जमालुद्दीन पुत्र सिराजुद्दीन ने पुलिस को शिकायत दी कि वे नूंह शहर में पिछले 10-12 साल से गन्ने के जूस की रेहड़ी लगा रहा है। पिछले डेढ़ साल से वह नूंह के वार्ड नंबर सात में पंडित सीताराम के मकान में अपनी पत्नी तथा तीन बच्चों के साथ किराए पर रहता है।
विज्ञापन


करीब 10-12 दिन पहले ही उसके पास वाले कमरे में शिकरावा निवासी मुबीन खान पुत्र आस मोहम्मद रहने के लिए आया था घर में पानी न होने के कारण उन्होंने घर में बने पानी के टैंक में 400 रुपये में एक टैंकर पानी डलवाया था। जिसके 200 रुपये मुबीन को देने थे। लेकिन उसने दिए नहीं थे। उसने आरोप लगाया कि मुबीन खान उसी कमरे में नहाता था, जहां शिकायतकर्ता ने अपने गन्ने रखे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात को लेकर मुबीन के साथ उसकी पत्नी रफिकुन निशा उर्फ गुड़िया के साथ झगड़ा भी हो गया था। रविवार को रोज की तरह जमालुद्दीन सुबह ही अपने गन्ने के जूस की रेहड़ी पर चला गया था। जब दोपहर के समय गन्ने खत्म हो गए तो उसने रेहड़ी पर काम करने वाले रियाज अली को अपने घर गन्ने लाने के लिए भेजा।

जिसने वापिस आकर बताया कि उसकी पत्नी तथा मुबीन खान का झगड़ा हो रहा है। जब वह रियाज को लेकर घर पहुंचा तो उसने देखा कि मुबीन ने अपने हाथ में एक चाकू ले रखा है। जैसे ही उसने मुबीन को रोकना चाहा उसने चाकू सीधे उसकी पत्नी के पेट में मार दिया तथा मौके से फरार हो गया।


चाकू लगने से उसकी पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। नूंह थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि आरोपी मुबीन खान को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा और रिमांड पर लेने का प्रयास किया जाएगा। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed