खौफनाक तरीके से कराई पूर्व पति की हत्या, दिल्ली में गाड़ा सिर और गुड़गांव में जलाया धड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में पत्नी से बातचीत करने के संदेह पर पति ने साथियों के साथ मिलकर उसके पूर्व पति का सिर धड़ से अलग कर दिया। धड़ को गुड़गांव में जला दिया और सिर को दिल्ली लाकर द्वारका इलाके में जमीन में गाड़ दिया।
मंगोलपुरी थाना पुलिस ने पति व उसके साथी समेत चार लोगों को पकड़ा है। इनमें से दो नाबालिग हैं। बाहरी जिला डीसीपी विक्रमजीत सिंह ने बताया कि मंगोलपुरी निवासी अशोक कुमार ने बड़े बेटे रोहित (25) के 18 अगस्त से गायब होने की शिकायत 25 अगस्त को मंगोलपुरी थाना पुलिस को दी।
छानबीन के दौरान अशोक ने छह सितंबर को पुलिस को बताया कि रोहित ने प्रियंका (बदला हुआ नाम) से वर्ष 2013 में शादी की थी। वर्ष 2015 में दोनों का तलाक हो गया। अप्रैल 2016 में प्रियंका ने मुकेश (35) से शादी कर ली।
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
शादी के बाद प्रियंका रोहित से बात करती थी और मिलती-जुलती थी। इस बात से मुकेश व प्रियंका का नाबालिग भाई आनंद (बदला हुआ नाम) चिढ़ते थे।
अशोक कुमार के बयान के बाद मंगोलपुरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार की टीम ने मुकेश व आनंद को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। इन दोनों ने जो खुलासा किया उससे पुलिस अधिकारियों के रोंगटे खड़े हो गए।
पूछताछ के बाद इनके साथी विजय उर्फ गोलू और नाबालिग अशरफ(बदला हुआ नाम) को पकड़ लिया गया। गुड़गांव स्थित एक कैब कंपनी में बतौर ड्राइवर का करने वाले मुकेश ने बताया कि उसने अप्रैल, 2016 को प्रियंका से शादी की। कुछ समय बाद पता लगा कि प्रियंका अपने पूर्व पति रोहित से मिलती-जुलती है।
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
मुकेश व आनंद ने प्रियंका को रोहित से मिलने के लिए मना किया। जब प्रियंका नहीं मानी तो इन्होंने रोहित की हत्या की साजिश रच ली। आनंद ने अपने साथी अशरफ और विजय उर्फ गोलू को साजिश में शामिल कर लिया।
पुलिस ने सिर किया बरामद
मुकेश ने आरी व थिनर खरीदा। 19 अगस्त को आरोपियों ने रोहित को मुकेश के घर शराब पीने के लिए बुलाया और शराब पिलाकर इनोवा गाड़ी में बिठा लिया। आरोपियों ने द्वारका-गुड़गांव एक्सप्रेस पर सुनसान जगह पर गाड़ी रोक दी।
इन लोगों ने रोहित के साथ मारपीट की। जब रोहित बेहोश जैसा हो गया तो आनंद व अशरफ ने उसके पैर पकड़े, जबकि मुकेश व विजय ने आरी से उसका सिर काटकर धड़ से अलग कर दिया।
इसके बाद मुकेश ने रोहित के धड़ पर थिनर डालकर उसे जला दिया। इसके बाद सिर एक पोलिथीन बैग में रखकर दिल्ली ले आए और सेक्टर-20, द्वारका स्थित एक पार्क में गाड़ दिया। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर रोहित का सिर बरामद कर लिया है।
दिल्ली पुलिस ने जब गुड़गांव पुलिस से संपर्क किया तो गुड़गांव पुलिस ने जला हुआ धड़ मिलने की बात की। इस बाबत राजेंद्र पार्क, गुड़गांव में 20 अगस्त को हत्या का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने मुकेश व विजय को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि आनंद व अशरफ को पकड़कर जुवेनाइल बोर्ड में पेश किया गया।