{"_id":"58cfdc784f1c1b415c1a149f","slug":"murder-of-hariyanvi-singer-jogindra-lalla-saini","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणवी लोक गायक जोगिंद्र उर्फ लला सैनी का अपहरण कर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरियाणवी लोक गायक जोगिंद्र उर्फ लला सैनी का अपहरण कर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Tue, 21 Mar 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार के लोक गायक जोगिंद्र उर्फ लला सैनी के अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई है। हत्या के मामले में पुलिस ने गौरव नाम के गायक और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
हत्या के बाद ये तीनों उसकी लाश को कार की डिग्गी में डालकर गुरुग्राम में ठिकाने लगाने के लिये आ रहे थे, लेकिन चेकिंग के दौरान तीनों पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
सीआईए पालम विहार के प्रभारी सज्जन सिंह की टीम ने रविवार रात गांव चंदू टी प्वाईंट पर नाकाबंदी की हुई थी। बादली(झज्जर) की ओर से एक स्विफ्ट कार आती हुई दिखाई दी, जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया।
विज्ञापन
गाडी के रुकते ही चालक ने उतर कर भागने की कोशिश की, जिसको काबू कर लिया गया तथा गाड़ी में बैठे दो अन्य युवकों को भी गाड़ी सहित काबू कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी रोहतक के न्यू 14-जे निवासी गौरव(26), झज्जर के गांव लकडिया निवासी महेश(26) और हिसार के गांव मदनहेड़ी निवासी सचिन उर्फ चीनू (21) है। तलाशी के दौरान इनके कब्जे से तीन देशी पिस्तौल, चार कारतूस व दो खोल बरामद हुए हैं।
डीसीपी क्राइम सुमित कुमार ने बताया कि स्विफ्ट कार की तलाशी ली गई तो कार की डिग्गी से एक व्यक्ति का शव मिला। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ये शव हिसार निवासी जोगिंद्र उर्फ लला सैनी की है तथा यह गाड़ी भी लला सैनी की है।
आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने ही लला सैनी का अपहरण करके गोलियां मारकर हत्या की है। उनके खिलाफ सोमवार को हत्या व आम्र्स एक्ट के तहत थाना राजेंद्रा पार्क में केस दर्ज किया गया है।