{"_id":"128af73780cd809eeb1481c6fb6f5dba","slug":"murder-mistry-of-jeeta-gujjar","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या है कुख्यात जीता गुर्जर की हत्या का राज?","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्या है कुख्यात जीता गुर्जर की हत्या का राज?
अमर उजाला, रेवाड़ी
Updated Wed, 12 Feb 2014 08:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट परिसर में गोलियों से छलनी किए गए जीतराम उर्फ जीता ने भौंडसी जेल में रहने के दौरान कुछ बंदियों को यातनाएं दी थी।
विज्ञापन
उनके साथ मारपीट करने के साथ ही उनसे अपने झूठे बर्तन तक साफ करवाए थे। इसी रंजिश के कारण ही जोहड़ी सांपका निवासी नरेश व मुंडनवास कमालपुर निवासी हवा सिंह ने जीता को ठिकाने लगाने योजना बनाई थी।
पुलिस अधीक्षक पंकज नैन के अनुसार इनका जीता गुर्जर के साथ जेल में ही किसी बात पर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद जीता ने इनकी पिटाई कर दी थी।
कुछ समय पहले ही नरेश व हवा सिंह जेल से छूटे थे। इसके बाद जीता ने इन दोनों से एक लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।
यह भी पढ़ें: अदालत के दरवाजे पर कुख्यात जीता गुर्जर की हत्या
विज्ञापन
जेल में यातनाएं झेलने के बाद जेल के बाहर भी चैन से नहीं जीने देने के कारण नरेश व हवा सिंह ने जीता को ठिकाने लगाने की योजना बनाई, जिसे मंगलवार को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
एसपी के मुताबिक आरोपियों के दो अन्य साथी मौके से फरार हो गए जोकि गांव खिजूरी निवासी प्रदीप व कमल हैं, ये दोनों गोली चलाने में शामिल नहीं थे।