फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Murder lover arrests

मर्डर से पहले उसने गर्लफ्रेंड का रेप किया था

Wed, 29 Jan 2014 05:20 PM IST
राहुल श्याम/अमर उजाला, फरीदाबाद
राहुल श्याम/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 29 Jan 2014 05:20 PM IST
विज्ञापन
Murder lover arrests

सीआईए सेंट्रल जोन पुलिस ने दिल्ली की एक युवती की हत्या में शामिल उसके प्रेमी को तीन साथियों के साथ बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेमी ने युवती से छुटकारा पाने के लिए उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया था।

विज्ञापन

चारों ने शराब पीकर हत्या को अंजाम दिया था।

प्रेमी ने हत्या से पहले युवती से दुष्कर्म भी किया था। चारों आरोपी फरीदाबाद के जीवन नगर में एक फैक्ट्री में काम करते हैं। पिछले वर्ष सात अक्तूबर 2013 को भूपानी थाना क्षेत्र में इलाके में आगरा कैनाल के पास से अज्ञात युवती की लाश मिली थी। जिसकी जिसकी दिल्ली की ज्योति नगर निवासी दानिश्ता के रूप में पहचान हुई थी। उसके घर वालों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मॉल घूमते वक्त हुई दोस्ती, होटल ले जाकर लूट ली अस्मत
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी सेंट्रल देवेंद्र यादव ने सेक्टर-12 स्थित अपने कार्यालय में बुधवार को आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि 19 वर्षीया दानिश्ता का पिछले तीन साल से फरीदाबाद की एक फैक्ट्री में काम करने वाले अनवर पठान से प्रेम संबंध था। अनवर मूल रूप से यूपी के बदायूं जिले के सहसवान गांव का निवासी है। अनवर दानिश्ता की बहन के देवर छोटे भूरे का दोस्त है, उसी के साथ वह पहली बार दानिश्ता के घर गया था।


आरोपी अनवर ने पुलिस को बताया कि दानिश्ता की शादी मुंबई में तय हो गई थी, जिस कारण वह पिछले कुछ समय से अनवर पर शादी करने का दबाव बना रही थी। उससे छुटकारा पाने के लिए ही अनवर ने अपने तीन दोस्तों हस्मुद्दीन, राशिद और आसिम के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। राशिद और आसिम मुरादाबाद के तंगाली गांव और हस्मुद्दीन ज्योतिबाफूले नगर के श्यामपुर गांव का रहने वाला है।

यह भी पढ़ें: पड़ोसन को बुलाया दोस्त के घर, किया रेप

सीआईए भूपानी के इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि हत्या वाले दिन अनवर ने दानिश्ता को शादी करने के लिए घर से बुलाया। वह घर से जेवरात व कुछ सामान भी लेकर आई थी। सभी आरोपियों ने एक कार किराए पर ली और बदरपुर बार्डर से शराब खरीद कर पी, उसके बाद सभी ने दानिश्ता की हत्या कर दी। पुलिस कार चालक का भी पता लगा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed