फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   murder in welcome area delhi

रंजिश में इस नाबालिग ने किया युवक का ऐसा हाल, पुलिस भी सुनकर चौंक गई

Sun, 12 Mar 2017 04:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली।
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली। Updated Sun, 12 Mar 2017 04:40 PM IST
murder in welcome area delhi
demo pic - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के वेलकम इलाके में नाबालिग लड़के ने आपसी रंजिश में एक युवक को मौत के घाट उतारने के लिए उसका वो हाल किया कि पुलिसकर्मी भी सुनकर सकते में आ गए।



शुक्रवार की दोपहर उक्त नाबालिग ने युवक को अपने पास बुलाया और अचानक पकड़कर गला रेतने लगा। आरोपी ने उसे ऐसे पकड़ रखा था कि उक्त ने खुद को छुड़ाने का काफी प्रयास किया, वह चिल्लाता रहा पर तब तक आरोपी ने उसका गला रेत दिया और पुलिस के पास जाकर अपना गुनाह कबूल लिया।


नाबालिग ने खुद पुलिस उपायुक्त कार्यालय में पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस फिलहाल नाबालिग से पूछताछ करने व हत्या के कारणों की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मोहम्मद आदिल सपरिवार चौहान बांगर इलाके में रहता था। आदिल सीलमपुर मार्केट में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाता था। शुक्रवार दोपहर आदिल नमाज पढ़ने के बाद अपने तीन दोस्तों के साथ न्यू जाफराबाद स्थित तिकोना पार्क में पहुंचा। 

आदिल का शव लहूलुहान अवस्था में पड़ा था

murder in welcome area delhi
demo pic - फोटो : अमर उजाला

कुछ देर में वापस आने की बात कहकर उसके दोस्त वहां से चले गए। कुछ देर बाद जब उसके दोस्त वापस पहुंचे तो आदिल का शव लहूलुहान अवस्था में पड़ा था। उसके गले को धारदार हथियार से रेता गया था।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और उसके पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया। मामले में नाटकीय मोड़ तब आया जब दोपहर तीन बजे के करीब 17 वर्षीय युवक पुलिस उपायुक्त कार्यालय  पहुंचा और आदिल की हत्या करने की बात कही।

यह सुनकर वहां मौजूद लोग सकते में आ गए। पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी अभी इस मामले में कुछ भी खुलासा करने से बच रहे हैं। हालांकि सूत्रों का कहना है कि आपसी रंजिश की वजह से आदिल की हत्या की गई है। 

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed