{"_id":"4597ff420a6f17e0330e46cd41d622eb","slug":"murder-in-lakshmi-nagar-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वह बिल्डिंग में सोकर अटका रहा था रोड़ा, इसलिए मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वह बिल्डिंग में सोकर अटका रहा था रोड़ा, इसलिए मार डाला
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 01 Feb 2014 01:34 PM IST
विज्ञापन
लक्ष्मी नगर में निर्माणाधीन मकान में मजदूर असलम के सिर पर हथौड़ा मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
दरअसल वह काम के बाद अपने घर नहीं जाता था, बल्कि उसी निर्माणाधीन मकान में सो जाता था। बस यहीं बात कुछ बदमाशों को रास नहीं आई।
सूत्रों ने बताया कि बदमाश बन रही बिल्डिंग के लिए रखा हुआ रॉ मैटेरियल चुराना चाहते थे। लेकिन मजदूर के बिल्डिंग में ही सो जाने से वो ऐसा नहीं कर पा रहे थे। लोगों ने बताया कि बदमाशों ने एक-दो बार मजदूर को यहां न सोने की चेतावनी भी दी थी, लेकिन उसने वहां सोना नहीं बंद किया।
हालांकि अभी पुलिस ने बस हथौड़े से हुए वार की बात कर रही है। और हत्या के कारणों का पता लगा रही है।
मूलत: बिहार निवासी असलम 15 दिनों से यहां काम कर रहा था। रात में वह इमारत में ही सो जाता था।
शुक्रवार सुबह लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।