{"_id":"56dacda54f1c1bb82d8b4796","slug":"murder-in-gurgaon-created-coaose-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के मर्डर से क्षेत्र में मचा हड़कंप, मौके पर पहुंचे डीएसपी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला के मर्डर से क्षेत्र में मचा हड़कंप, मौके पर पहुंचे डीएसपी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 05 Mar 2016 05:45 PM IST
विज्ञापन
Murder Scene
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पचगांव गोलचक्कर के समीप मकान में महिला के मर्डर की सूचना से हड़कंप मच गया। घटना स्थल पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलते ही डीएसपी थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मकान को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
हत्या के कारणों का कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। प्रथम दृष्टि से महिला की सिर पर वार कर हत्या करने का मामला सामने आ रहा है।
विज्ञापन
मकान मालिक ईसा पुत्र अलाबस निवासी गांव सिलखो करीबन दस साल से तावडू पचगांवा गोलचक्कर के समीप पीडबलूडी कार्यालय रोड़ पर अपनी पहली पत्नी आयशा व बच्चों के साथ रहता है। पहली पत्नी से ईसा के पांच बच्चें तीन लड़के व दो लड़की है।
विज्ञापन
ईसा सोहना में पटवारीयों के पास बतौर मुंशी काम करता था। अब वह प्रोपर्टी डीलर का कार्य करता है और सोहना में आशियाना नाम से प्रोपर्टी डीलरिंग का कार्यालय भी खोला हुआ है।
ग्रामीणों से मिली जानकारी अनुसार ईसा का सोहना में एक महिला से लव मैरिज हो गई और वह इस महिला को सोहना में ही रखता था। यह महिला ईसा के साथ करीबन 6 साल से रह रही थी।
महिला की दोस्ती को लेकर पहली पत्नी अपने पति से नाराज बताई जा रही थी। मृतिका पिछले तीन चार दिनों से तावडू वाले मकान पर आकर रह रही थी। शनिवार दोपहर महिला के मर्डर की सूचना पुलिस को मिली।
पुलिस ने सूचना मिलते ही मकान को अपने कब्जे में ले लिया। जानकारी अनुसार महिला के सिर पर डंडा से वार किया गया है। जिस कमरे में मृतिका की लाश मिली है उसकी दीवारे खून से सनी हुई है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतका का नाम सपना राघव बताया गया है। जांच के दौरान घर में परिवार का कोई सदस्य नही मिला। समाचार लिखे जाने तक इस संदर्भ में मामला दर्ज नहीं हो पाया था।
इस बारे में उप पुलिस अधीक्षक तावडू सुमेर सिंह यादव ने बताया की फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई शुरू होगी।
उन्होंने कहा की प्रथम दृष्टि से यह मामला मर्डर का नजर आ रहा है। जांच के बाद इस मामले में जो भी संल्पित होंगे किसी को नहीं छोड़ा जायेगा।