फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   murder in faridabad.

सिर में मारा ऐसा डंडा कि मौके पर ही मौत

Fri, 19 Sep 2014 02:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 19 Sep 2014 02:50 AM IST
विज्ञापन
murder in faridabad.

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ इलाके के सरूरपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति ने 50 वर्षीय एक व्यक्ति के सिर में डंडा मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतक अपने भाई व साथियों के साथ किराये के कमरे में रहता था, कमरे के सामने रहने वाले एक युवक ने हमला किया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मूलरूप से यूपी के आगरा का निवासी विशंभर सरूरपुर में किराये के कमरे में रहता है। उसके साथ उसका छोटा भाई रतन सिंह (50) और दो साथी भी रहते हैं। सभी क्षेत्र में एक कंपनी में नौकरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशंभर ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद वह अपने भाई और एक अन्य साथी के साथ कमरे पर पहुंचा था। कमरे की चाबी उनके चौथे साथी पर थी। इसलिए तीनों कमरे के सामने ही खड़े होकर साथी के आने का इंतजार करने लगे।

पढ़ें: युवती के साथ ताऊ ने की अश्लील हरकत


विशंभर ने बताया कि इसी दौरान सामने वाले मकान से झगड़े की आवाज सुनाई दी। इससे पहले वे कुछ समझ पाते वहां रहने वाला कालू उर्फ पदम सिंह लाठी लेकर आ गया और उनसे मारपीट करने लगा।

कालू ने सबसे पहले रतन सिंह के सिर पर लाठी से वार किया। जिससे वह खून से लथपथ होकर नाली में गिर गया। इसके बाद कालू ने विशंभर और उसके साथियों के साथ मारपीट की। झगड़े को देखकर लोगों की भीड़ लग गई। जिन्हें देख कर आरोपी मौके से फरार हो गया।

रतन सिंह को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विशंभर का कहना है कि उनका आरोपी से किसी तरह का कोई विवाद नहीं है, फिर भी उसने हमला क्यों किया पता नहीं।

पुलिस जांच अधिकारी सोहनपाल का कहना है कि हत्या का मामला दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed