फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   murder in a hotel of vasundhara ghaziabad

होटल में युवती की हत्या से फैली सनसनी

Thu, 17 Jul 2014 08:23 AM IST
Updated Thu, 17 Jul 2014 08:23 AM IST
विज्ञापन
murder in a hotel of vasundhara ghaziabad

वसुंधरा के सेक्टर-16 स्थित होटल क्रिस्टल पैलेस के कमरा नंबर 207 में दिल्ली की खिचड़ीपुर निवासी पिंकी सिंह (22) की गला घोंटकर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन


बुधवार दोपहर हत्या का पता चलते ही होटल में सनसनी फैल गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पिंकी सोमवार रात एक युवक के साथ होटल आयी थी।
विज्ञापन


हत्या के बाद से युवक गायब है। पुलिस को युवक पर ही हत्या का शक है।

दरवाजा खोला तो उड़ गए होश

murder in a hotel of vasundhara ghaziabad

एसपी सिटी शिव हरि मीणा ने बताया कि होटल क्रिस्टल पैलेस से मिली जानकारी के अनुसार, खिचड़ीपुर निवासी पिंकी सिंह (22) दिल्ली के मंडोली निवासी दिलीप कुमार वर्मा के साथ बीती 14 जुलाई की रात 8.30 बजे होटल आयी थी।

स्टॉफ ने उन्हें 207 नंबर कमरा दिया था। इस दौरान दोनों ने खुद को पति-पत्नी बताते हुए फोटो आईडी जमा की थी। होटल स्टॉफ ने बताया कि बुधवार सुबह 11.30 पर दिलीप होटल स्टाफ गणेश को खाना लेने जाने की बात कहकर चला गया था।

दोपहर दो बजे के बाद भी जब दिलीप नहीं लौटा तो स्टाफ ने उसके मोबाइल पर कॉल की लेकिन वह स्विच ऑफ मिला। उसका दूसरा मोबाइल नंबर भी बंद मिला। इस पर गणेश ने रूम का दरवाजा खटखटाया। काफी खटखटाने के बाद गणेश ने मास्टर-की से दरवाजा खोला तो उसके होश उड़ गये।

क्या ऐसे हुई पिंकी की हत्या?

murder in a hotel of vasundhara ghaziabad

अंदर बेड पर पिंकी की लाश पड़ी थी। उसने तुरंत अन्य स्टॉफ को इसकी जानकारी दी। लाश के पास ही कार के स्टीरियों में इस्तेमाल होने वाली ऑक्स लीड पड़ी थी। एसपी सिटी ने बताया कि पिंकी के गले पर तार के निशान मिले हैं। संभवत: इसी लीड से पिंकी का गला घोंटा गया है।

हत्या के बाद से दिलीप गायब है। उसी पर पिंकी की हत्या करने का शक है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। होटल की सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। फोरेंसिक टीम ने भी फिंगर प्रिंट ले लिए हैं।

पुलिस को कमरे से तीन बियर की बोतलें, दो बैग, आई-10 कार की आरसी और फर्स्ट एड किट मिली है। आरसी से ही पुलिस को युवक का पता मालूम पड़ा। बैग से 10 जुलाई का सचखंड एक्सप्रेस का शिरडी से दिल्ली का टिकट मिला है। पुलिस के अनुसार युवक-युवती पिछले सप्ताह शिरडी गए थे। इसके बाद वे यहां होटल में रुके थे।

विज्ञापन

आखिरी बार कब देखी गई पिंकी?

murder in a hotel of vasundhara ghaziabad

होटल स्टाफ के अनुसार मंगलवार दोपहर 12 बजे युवती अकेले बाहर गई थी और शाम को लौट आई थी। इसके बाद दोनों ने मैकडोनाल्ड से खाना ऑर्डर किया था।

होटल प्रबंधक और भाजपा नेता प्रशांत गुप्ता ने बताया कि युवक ने अपना पैन कार्ड और युवती ने वोटर आईडी पहचान पत्र होटल में जमा कराया था। इसे पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस ने बताया कि दिल्ली के पते को ट्रैस करने के लिए मंडोली पुलिस से संपर्क किया जा रहा है। दोनों में क्या संबंध थे, दिलीप क्या करता है, इसके बाद में पता लगाया जा रहा है।

पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि पिंकी अंतिम बार 14 जुलाई को सुबह अपने घर गई थी। मां आशा और पिता राजेश के अनुसार, बेटी पिंकी लक्ष्मीनगर स्थित एक शॉपिंग मॉल में काम करती थी। ज्यादातर उसकी नाइट शिफ्ट रहती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed