पैसे वापस मांगे तो दबा दिया दोस्त का गला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के सेक्टर पांच शिवपुरी कॉलोनी में दो दिन पहले कूरियर कंपनी कर्मचारी की हुई हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इसमें कर्मचारी के दोस्त ने ही उसकी हत्या की थी।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी दोस्त को दिए चेक के पैसे मांगने पर उस रात दोनों के बीच बहस हो गई थी। इसके बाद उसने गोविंद के गले में रस्सी डालकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी को यूपी में उसके घर से गिरफ्तार कर किया गया। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
बुधवार रात शिवपुरी कॉलोनी में युवक गोविंद का शव उसके कमरे में मिला था। पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात के वक्त उसका दोस्त उसके पास मौजूद था। इस दौरान दोनों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर झगड़ा भी हुआ था।
कहां से आई रस्सी?
वारदात के वक्त गोविंद ने शराब भी पी रखी थी और उसका मोबाइल गायब था। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। गुरुवार को सेक्टर पांच थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसकी पहचान यूपी के गांव बड़ौत (बागपत) निवासी समीर अली के रूप में हुई है।
शनिवार को डीसीपी वेस्ट संगीता रानी ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि आरोपी की जान पहचान मृतक के बड़े भाई से थी। पिछले कुछ महीनों से नौकरी छूट जाने के बाद वह खाली बैठा हुआ था। गोविंद ने उसे 23,500 रुपये का चेक दिया, जिसे कैश कराने के बाद रकम उसने वापस गोविंद को नहीं दी।
बुधवार की रात जब गोविंद अपने कमरे में बैठकर शराब पी रहा था तो इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इस पर गुस्साए समीर ने कमरे में रखी रस्सी से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।