फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   murder for love, young girl arrested with boyfriend

बहन ने सगे भाई से रिश्ते को किया कलंकित

Thu, 24 Jul 2014 10:12 PM IST
Updated Thu, 24 Jul 2014 10:12 PM IST
विज्ञापन
murder for love, young girl arrested with boyfriend

दिल्ली की उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस ने मंगलवार को रानी बाग में हुई तेजेश उर्फ जुब्बी (19) की हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने हत्या के आरोप में तेजेश की बहन नवप्रीत कौर उर्फ पूजा (22) व उसके प्रेमी वरुण चौहान (27) को गिरफ्तार किया है। रानी बाग थाना पुलिस ने वरुण के पास से हत्या में इस्तेमाल चाकू व खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं।

जिला पुलिस उपायुक्त एन ज्ञान संबंदन ने बताया कि मंगलवार सुबह 10:25 बजे सूचना मिली थी कि 1125, मुल्तानी मोहल्ला, रानी बाग में तेजेश का गला रेत दिया गया है। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सात चल से चल रहा था अफेयर

murder for love, young girl arrested with boyfriend

जांच में पुलिस को पता चला कि पूजा का वरुण से प्रेम प्रसंग है। पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या की बात मान ली।

वरुण ने बताया कि वह छह-सात साल से पूजा से प्यार करता है। परिजनों और तेजेश को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। तेजेश रिश्ते में रोड़ा बन रहा था।

इसी कारण पूजा के साथ मिलकर उसने तेजेश की हत्या की योजना बनाई। घटना वाले दिन तेजेश घर पर सो रहा था। पूजा घर में ही थी। वरुण 9 बजे घर आया। इसके बाद पूजा दफ्तर निकल गई। वरुण ने सोते हुए तेजेश की हत्या कर दी। तेजेश से उसकी हाथापाई भी हुई थी। वरुण के शरीर पर निशान मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed